मधुबनी में मल्लाह की डूबने से मौत:ब्रह्मपुरा काली मंदिर तालाब में मछली पकड़ने गया था, जाल में फंसी मिली बॉडी

मधुबनी में मल्लाह की डूबने से मौत:ब्रह्मपुरा काली मंदिर तालाब में मछली पकड़ने गया था, जाल में फंसी मिली बॉडी

मधुबनी में मछली पकड़ने गए एक मल्लाह की डूबने से मौत हो गई। घटना बेनीपट्टी प्रखंड स्थित ब्रह्मपुरा काली मंदिर तालाब की है। मृतक की पहचान बेनीपट्टी के कटैया गांव निवासी गणेश सहनी के रूप में हुई है। गणेश सहनी अपने कुछ सहयोगियों के साथ तालाब से मछली निकालने के लिए ब्रह्मपुरा के तालाब में गए थे। उनके साथ गए मल्लाहों ने बताया कि वे सभी एक साथ जाल लेकर तालाब में उतरे थे। कुछ देर बाद गणेश सहनी नजर नहीं आए, जिसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान गणेश सहनी जाल में फंसे हुए मिले। उन्हें तुरंत पानी से बाहर निकालकर अनुमंडल अस्पताल बेनीपट्टी ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद गणेश सहनी को मृत घोषित कर दिया। अरेर थाना को गांव वालों ने दी जानकारी गणेश सहनी की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल बेनीपट्टी पहुंच गए। मछुआ सोसायटी के सचिव सुधीर सहनी ने बताया कि इस घटना की सूचना अरेर थाना को दे दी गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मधुबनी में मछली पकड़ने गए एक मल्लाह की डूबने से मौत हो गई। घटना बेनीपट्टी प्रखंड स्थित ब्रह्मपुरा काली मंदिर तालाब की है। मृतक की पहचान बेनीपट्टी के कटैया गांव निवासी गणेश सहनी के रूप में हुई है। गणेश सहनी अपने कुछ सहयोगियों के साथ तालाब से मछली निकालने के लिए ब्रह्मपुरा के तालाब में गए थे। उनके साथ गए मल्लाहों ने बताया कि वे सभी एक साथ जाल लेकर तालाब में उतरे थे। कुछ देर बाद गणेश सहनी नजर नहीं आए, जिसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान गणेश सहनी जाल में फंसे हुए मिले। उन्हें तुरंत पानी से बाहर निकालकर अनुमंडल अस्पताल बेनीपट्टी ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद गणेश सहनी को मृत घोषित कर दिया। अरेर थाना को गांव वालों ने दी जानकारी गणेश सहनी की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल बेनीपट्टी पहुंच गए। मछुआ सोसायटी के सचिव सुधीर सहनी ने बताया कि इस घटना की सूचना अरेर थाना को दे दी गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *