जहानाबाद में अग्नि सुरक्षा अभियान तेज:प्रभात फेरी और रैली से लोगों को जागरूक किया

जहानाबाद में अग्नि सुरक्षा अभियान तेज:प्रभात फेरी और रैली से लोगों को जागरूक किया

जहानाबाद में भीषण गर्मी की शुरुआत से पहले अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। आगजनी की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए मंगलवार को जिले भर में व्यापक अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल के नेतृत्व में प्रभात फेरी और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली गांधी मैदान स्थित अग्निशमन कार्यालय से शुरू हुई। यह अंबेडकर चौक, नगर थाना, ट्रैफिक थाना, एसटीसी थाना और महिला थाना सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कारगिल चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने दुकानदारों, राहगीरों और आम नागरिकों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्हें जागरूकता पर्चे भी वितरित किए गए। रसोई में हमेशा पानी से भरी बाल्टी रखें जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल ने बताया कि गर्मी के मौसम में छोटी-सी चिंगारी भी बड़े हादसे का रूप ले सकती है, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दोपहर की तेज गर्मी में खाना बनाने से बचें और सुबह या शाम के समय ही भोजन तैयार करें। सोनल ने रसोई सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि रसोई में हमेशा पानी से भरी बाल्टी रखें और खाना बनाने के बाद गैस सिलेंडर का रेगुलेटर अवश्य बंद करें। उन्होंने गैस पाइप और सिलेंडर की नियमित जांच करने की सलाह दी, ताकि किसी प्रकार का रिसाव न हो। यदि गैस लीकेज की आशंका हो, तो बिजली के स्विच या लाइट का उपयोग बिल्कुल न करें और रसोई में उचित वेंटिलेशन की व्यवस्था रखें। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को हेल्पलाइन नंबर 101 पर दें बिजली से होने वाली आगजनी को लेकर उन्होंने कहा कि घरों और दुकानों में लगे तारों एवं उपकरणों की समय-समय पर जांच आवश्यक है, ताकि शॉर्ट सर्किट की घटनाओं से बचा जा सके। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में जलती बीड़ी या सिगरेट फेंकने से भी आग लगने का खतरा बना रहता है, इसलिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को हेल्पलाइन नंबर 101 पर सूचना दें। इसके अलावा स्थानीय नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है। साथ ही, 14 से 20 अप्रैल तक जिले के स्कूलों, अस्पतालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके। जहानाबाद में भीषण गर्मी की शुरुआत से पहले अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। आगजनी की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए मंगलवार को जिले भर में व्यापक अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल के नेतृत्व में प्रभात फेरी और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली गांधी मैदान स्थित अग्निशमन कार्यालय से शुरू हुई। यह अंबेडकर चौक, नगर थाना, ट्रैफिक थाना, एसटीसी थाना और महिला थाना सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कारगिल चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने दुकानदारों, राहगीरों और आम नागरिकों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्हें जागरूकता पर्चे भी वितरित किए गए। रसोई में हमेशा पानी से भरी बाल्टी रखें जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल ने बताया कि गर्मी के मौसम में छोटी-सी चिंगारी भी बड़े हादसे का रूप ले सकती है, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दोपहर की तेज गर्मी में खाना बनाने से बचें और सुबह या शाम के समय ही भोजन तैयार करें। सोनल ने रसोई सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि रसोई में हमेशा पानी से भरी बाल्टी रखें और खाना बनाने के बाद गैस सिलेंडर का रेगुलेटर अवश्य बंद करें। उन्होंने गैस पाइप और सिलेंडर की नियमित जांच करने की सलाह दी, ताकि किसी प्रकार का रिसाव न हो। यदि गैस लीकेज की आशंका हो, तो बिजली के स्विच या लाइट का उपयोग बिल्कुल न करें और रसोई में उचित वेंटिलेशन की व्यवस्था रखें। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को हेल्पलाइन नंबर 101 पर दें बिजली से होने वाली आगजनी को लेकर उन्होंने कहा कि घरों और दुकानों में लगे तारों एवं उपकरणों की समय-समय पर जांच आवश्यक है, ताकि शॉर्ट सर्किट की घटनाओं से बचा जा सके। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में जलती बीड़ी या सिगरेट फेंकने से भी आग लगने का खतरा बना रहता है, इसलिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को हेल्पलाइन नंबर 101 पर सूचना दें। इसके अलावा स्थानीय नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है। साथ ही, 14 से 20 अप्रैल तक जिले के स्कूलों, अस्पतालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *