भोपाल में चलती कार से महिला को फेंका:सीने में चुभे हुए थे स्टेप्लर के पिन, खून से लथपथ थी, इलाज जारी

भोपाल में चलती कार से महिला को फेंका:सीने में चुभे हुए थे स्टेप्लर के पिन, खून से लथपथ थी, इलाज जारी

भोपाल के बाग सेवनिया थाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लहारपुर ब्रिज के पास अज्ञात कार में सवार कुछ लोग 60 साल से अधिक उम्र की महिला को चलती कार से फेंककर भाग निकले। वृद्धा के सीने में स्टेप्लर की पिन चुभे हुए थे। लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। महिला अपना नाम नहीं बता पा रही है। वह सिर्फ सलकनपुर कह रही है जबकि उनके हाथ पर भगवती नाम गुदा हुआ है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। जानकारी के मुताबिक लहारपुर ब्रिज नाले के पास रविवार-सोमवार की दमियानी रात ढाई बजे तेजी से एक कार आई और स्पीड कम कर उसमें सवार लोगों ने चलती गाड़ी से एक बुजुर्ग महिला को बाहर फेंक दिया। करीब 60-65 साल की महिला को जानबूझकर चलती कार से गिराने के बाद कार सवार तेजी से भाग निकले। बुजुर्ग महिला को चलती कार से फेंकने की घटना एक स्थानीय महिला ने देखी थी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी एक स्वयंसेवी संस्था चित्रांश ह्यूमन वेलफेयर को दी। संस्था के लोगों ने अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही संस्था के मोहन सोनी और पारस मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि बेहोशी की हालत में होने की वजह से महिला सिर्फ सलकनपुर ही कह पा रही है। महिला वहां कहां रहती है और उनका नाम क्या है, इसकी जानकारी पुलिस भी जुटा नहीं सकी है। बयानों के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है और बयानों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी। महिला के हाथ पर भगवती गुदा हुआ है। पुलिस उक्त महिला को कार से फेंके जाने के मामले की भी जांच कर रही है। इसके लिए घटनास्थल और उस ओर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि महिला को फेंकने वालों का फिलहाल कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *