फर्रुखाबाद में आंधी से गिरे बिजली के पोल:काली मंदिर के पास बड़ा हादसा टला, कई मोहल्लों की बिजली गुल

फर्रुखाबाद में आंधी से गिरे बिजली के पोल:काली मंदिर के पास बड़ा हादसा टला, कई मोहल्लों की बिजली गुल

फर्रुखाबाद में रविवार देर शाम तेज आंधी और बूंदाबांदी के कारण दो बिजली के खंभे गिर गए। यह घटना आईटीआई के पास काली मंदिर के समीप हुई। गनीमत रही कि खंभे एक मकान की दीवार पर टिक गए, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। तेज हवाओं के कारण गिरे इन खंभों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही विद्युत निगम के अधिकारियों को जानकारी दी गई और तत्काल शटडाउन लिया गया। इन खंभों से आगे के कई मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति होती है, जिसके चलते लगभग आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। विद्युत अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। देर रात तक गिरे हुए खंभों को दुरुस्त करने का काम जारी रहा, ताकि प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गिरे हुए बिजली के खंभे नीचे से काफी गल चुके थे। मोहल्लेवासियों का कहना है कि यदि खंभे दीवार पर न टिकते तो बड़ा हादसा हो सकता था। शिवनगर कॉलोनी निवासी राधेश्याम और आवास विकास कॉलोनी निवासी उमेश ने भी अपने-अपने मोहल्लों में ऐसे ही गले हुए खंभे लगे होने की शिकायत की। निवासियों के अनुसार, इन जर्जर खंभों को बदलने के लिए कई बार विद्युत निगम को शिकायतें की गई हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे क्षेत्र में हमेशा हादसे का डर बना रहता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *