गोपालगंज में रविवार की रात पिता ने 19 वर्षीय बेटी की टेबल फैन से हमला कर हत्या कर दी। गंभीर चोट लगने से बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता बेटी के शव से लिपटकर रोने लगा और अपने किए पर पश्चाताप करता रहा। पिता के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कटेया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है। वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। घटना कटेया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार गांव की है। मृतका की पहचान गौरा बाजार गांव निवासी जनार्दन कमकर की बेटी मोनिका कुमारी के रूप में हुई है। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वो इकलौती बेटी थी। टेबल फैन से सिर पर किया वार पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार देर रात बेटी के घर लौटने पर पिता और पुत्री के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि पिता ने अपना आपा खो दिया। उसने पास रखे एक भारी लोहे के टेबल फैन से बेटी के सिर पर वार कर दिया। प्रहार इतना घातक था कि मोनिका लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी और कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद पिता कहीं भागा नहीं, बल्कि अपनी बेटी के शव से लिपटकर रोता रहा। पुलिस ने उसे घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया। इस संबंध में कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि बेटी रात में कही से आई थी, जिसके बाद पिता ने पूछताछ की। इसी बीच पिता-बेटी में अनबन हुआ, जिसके बाद पिता ने टेबल फैन से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया टेबल फैन भी बरामद कर लिया गया है। प्रेम प्रसंग के विरोध में हत्या की आशंका प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग के विरोध में की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। घर में पिता और बेटी ही रहते थे मां की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है। पिता सेल्ट्रिंग के ठेकेदार है। घर में सिर्फ दोनों पिता और बेटी ही रहते है। मां की मौत के बाद कुछ टाइम तक वो अपने मामा के घर पर रही। इसके बाद से वो अपने पिता के पास वापस लौट आई थी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा हो सके। गोपालगंज में रविवार की रात पिता ने 19 वर्षीय बेटी की टेबल फैन से हमला कर हत्या कर दी। गंभीर चोट लगने से बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता बेटी के शव से लिपटकर रोने लगा और अपने किए पर पश्चाताप करता रहा। पिता के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कटेया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है। वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। घटना कटेया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार गांव की है। मृतका की पहचान गौरा बाजार गांव निवासी जनार्दन कमकर की बेटी मोनिका कुमारी के रूप में हुई है। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वो इकलौती बेटी थी। टेबल फैन से सिर पर किया वार पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार देर रात बेटी के घर लौटने पर पिता और पुत्री के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि पिता ने अपना आपा खो दिया। उसने पास रखे एक भारी लोहे के टेबल फैन से बेटी के सिर पर वार कर दिया। प्रहार इतना घातक था कि मोनिका लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी और कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद पिता कहीं भागा नहीं, बल्कि अपनी बेटी के शव से लिपटकर रोता रहा। पुलिस ने उसे घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया। इस संबंध में कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि बेटी रात में कही से आई थी, जिसके बाद पिता ने पूछताछ की। इसी बीच पिता-बेटी में अनबन हुआ, जिसके बाद पिता ने टेबल फैन से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया टेबल फैन भी बरामद कर लिया गया है। प्रेम प्रसंग के विरोध में हत्या की आशंका प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग के विरोध में की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। घर में पिता और बेटी ही रहते थे मां की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है। पिता सेल्ट्रिंग के ठेकेदार है। घर में सिर्फ दोनों पिता और बेटी ही रहते है। मां की मौत के बाद कुछ टाइम तक वो अपने मामा के घर पर रही। इसके बाद से वो अपने पिता के पास वापस लौट आई थी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा हो सके।


