Night Skin Care Routine For Glowing Skin: आज के समय में काम या किसी न किसी वजह से लोगों को न चाहते हुए भी धूप, धूल और प्रदूषण में रहना पड़ता है। इसका सीधा असर स्किन पर पड़ता है जिससे वह बेजान दिखने लगती है। ऐसे में सोने से पहले नाइट स्किन केयर रूटीन (Raat ka skin care routine) करना बेहद जरूरी हो जाता है। दरअसल, रात का समय हमारी स्किन के लिए सबसे अच्छा होता है क्योंकि सोते समय हमारी बॉडी खुद को रिपेयर करती है। ऐसे में अगर आप रात को सोने से पहले सिर्फ 10 मिनट अपनी स्किन को देते हैं, तो सुबह आपको शीशे में अपना चेहरा हेल्दी और ग्लोइंग के साथ ही फ्रेश नजर आएगा। इसलिए आज के इस लेख में हम 5 आसान नाइट स्किन केयर रूटीन के स्टेप्स (Skin care tips in Hindi) बताने जा रहे हैं जो आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में विस्तार से।
सोने से पहले करें चेहरे की सफाई (Double Cleansing)
आप चाहें घर पर रहें या बाहर से आएं, अगर आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो बिना चेहरा धोए कभी न सोएं। दरअसल, दिन भर का मेकअप और पसीना स्किन के रोमछिद्र (pores) बंद कर देता है। ऐसे में अगर आप बिना फेस को साफ किए सोती हैं, तो स्किन केयर का कोई फायदा नहीं होता और गंदगी से पिंपल्स और स्किन ब्रेकआउट होने के चांसेज भी बढ़ जाते हैं। इसलिए रोजाना सोने से पहले किसी अच्छे क्लींजर या नारियल तेल से मेकअप साफ करें, फिर एक अच्छे फेस वॉश से चेहरा धो लें। इससे सारी गंदगी बाहर निकल जाएगी।
टोनर का करें इस्तेमाल (Toning)
फेस वॉश करने के बाद स्किन थोड़ी खिंची-खिंची लगती है। इसलिए फेस वॉश करने के बाद टोनर जरूर लगाना चाहिए, यह स्किन को वापस नॉर्मल करता है। अगर आपके पास कोई महंगा टोनर नहीं है, तो आप नेचुरल गुलाब जल (Rose Water) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन फ्रेश महसूस करेगी।
फेस सीरम लगाएं (Face Serum)
आज के समय में स्किन केयर में सीरम बहुत पॉपुलर हैं क्योंकि ये सीधे स्किन की गहराई में जाकर काम करते हैं। अगर आप चेहरे पर चमक चाहते हैं, तो विटामिन-C वाला सीरम या कोई हाइड्रेटिंग फेस सीरम लगाएं। इसकी बस 2-3 बूंदें ही काफी हैं। ये आपके दाग-धब्बों को कम करने और ग्लो बढ़ाने में मदद करेगा। इसके अलावा, अगर आपको कोई स्किन से जुड़ी परेशानी है तो डॉक्टर के अनुसार बताया गया सीरम भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मॉइस्चराइजर लगाना (Moisturizing)
ज्यादातर ऑयली स्किन वाले मॉइस्चराइजर लगाना स्किप कर देते हैं, जबकि आपकी स्किन ऑयली हो या ड्राई, मॉइस्चराइजर लगाना बहुत जरूरी है। यह आपकी स्किन की नमी को अंदर लॉक कर देता है। रात को सोते समय एक अच्छी नाइट क्रीम या कोई भी हल्का मॉइस्चराइजर चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। इससे सुबह स्किन एकदम सॉफ्ट मिलेगी।
आंखों और होंठों का ख्याल (Eye and Lip Care)
कुछ लोग अपनी स्किन का तो ध्यान रखते हैं लेकिन आंखों और होंठों को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका पूरा चेहरा एक साथ अच्छा दिखे, तो आंखों के नीचे के घेरे और फटे होंठों का भी ध्यान रखना चाहिए। आंखों के नीचे थोड़ा सा बादाम तेल या आई क्रीम लगाएं और होंठों पर लिप बाम या वैसलीन लगाएं। यह छोटा सा स्टेप आपके लुक को कंप्लीट करता है और आपको थका हुआ दिखने से बचाता है।
डिसक्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से त्वचा संबंधी समस्याओं का निदान या इलाज नहीं है। यदि आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है, तो कृपया किसी अच्छे स्किन एक्सपर्ट (त्वचा विशेषज्ञ) से सलाह जरूर लें।


