फगवाड़ा में पांच दिन से लापता युवक का मिला शव:एक माह पहले फोन पर मिली थी धमकी, पांच दिन पहले अचानक हुआ गायब

फगवाड़ा में पांच दिन से लापता युवक का मिला शव:एक माह पहले फोन पर मिली थी धमकी, पांच दिन पहले अचानक हुआ गायब

कपूरथला के फगवाड़ा के खोतड़ा गांव स्थित एक छप्पड़ (तालाब) में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला है। मृतक की पहचान फगवाड़ा के शिव पुरी निवासी राजन कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले पांच दिन से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पिता ब्यास सिंह ने बताया कि राजन को एक महीने पहले मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी थी। इसके बाद से वह तनाव में रहता था। राजन रविवार को घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिला तो इसकी शिकायत परिवार ने सोमवार को फगवाड़ा पुलिस में दर्ज कराई थी। ब्यास सिंह के अनुसार, उन्हें शाम को एक राहगीर ने फोन पर सूचना दी कि खोतड़ा गांव के छप्पड़ में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने अपने बेटे राजन के शव की पहचान की। परिवार ने पुलिस से अनुरोध किया है कि यह पता लगाया जाए कि राजन वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत का कारण क्या है।
जांच के आधार पर की जाएगी कार्रवाई पुलिस अधिकारी जसकरण सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से खोतड़ा गांव के छप्पड़ में शव मिलने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है और परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *