यूपी के सहारनपुर में एक करोड़ रुपये की स्मैक के साथ जुनैद गिरफ्तार

UP Crime सहारनपुर पुलिस ने ननौता कस्बे के पास से जुनैद नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी बड़ा तस्कर है जिसके कब्जे से एक करोड़ 32 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अब इसका नेटवर्क खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया तस्कर कहां से माल लाता था और किन-किन लोगों के सप्लाई करता था इसकी पूरी जानकारी की जा रही है।

ऐसे पकड़ा गया तस्कर ( Smuggler )

थाना प्रभारी नवीन सैनी के अनुसार शुक्रवार को गंगोह पुलिस व एएनटीएफ की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक के जो बड़ा तस्कर है वह नशीला पदार्थ लेकर निकला है। ऊस सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक जुनैद पुत्र इस्लाम निवासी रतौंध थाना झिंझाना शामली को सतनाम चैरिटेबल ट्रस्ट के पास से हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से करीब 662 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ 32 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के पास से महज 830 रुपये नगद मिले और एक मोबाइल फोन मिला।

अब पुलिस को मिला अहम सुराग

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया और पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में कुछ नाम मिले हैं जिनके आधार पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनकी कुंडली खंगाली जा रही है। जल्द उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यह पहली बार नहीं है जब सहारनपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाला तस्कर पकड़ा गया हो। इससे पहले भी सहारनपुर में कई बड़े तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस अब इस तस्कर के तारों को खंगाल रही हैं। प्राथमिक पूछताछ में यही पता चला है कि यह सारा नशीला पदार्थ सहारनपुर में एक ही आदमी को दिया जाना था अब पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *