फतेहाबाद में बिजली केबल चोरी गिरोह के 2 सदस्य काबू:दोनों सिरसा के रहने वाले; रात को किसानों के खेतों से चुराते थे तार

फतेहाबाद में बिजली केबल चोरी गिरोह के 2 सदस्य काबू:दोनों सिरसा के रहने वाले; रात को किसानों के खेतों से चुराते थे तार

फतेहाबाद जिले के रतिया थाना शहर पुलिस ने किसानों के खेतों से बिजली की केबल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिरसा जिले के जोधकां निवासी उमेश और हुडा सेक्टर-19 निवासी दीपु के रूप में हुई है। थाना शहर रतिया इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्पा ने बताया कि 16 जनवरी, 2026 को रतिया वार्ड नंबर-2 निवासी किसान गगनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि के.टी. कॉलेज के पीछे खोखर ढाणी स्थित उनके खेत में बनी मोटर के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 40 फुट बिजली की केबल चुरा ली थी। अन्य किसानों को भी निशाना बनाया था जांच के दौरान यह भी पता चला कि उसी रात चोरों ने पड़ोस के अन्य किसानों के खेतों को भी निशाना बनाया था। गुरदीप सिंह की 40 फुट, अमनदीप सिंह की 85 फुट और दर्शन सिंह की 10 फुट केबल भी चोरी हुई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रतिया में केस दर्ज किया गया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *