प्रेमी प्रेमिका ने की ज्वेलरी शॉप पर लूट:पानी-नाश्ते के बहाने कर्मचारी को बाहर भेजा, तमंचा दिखाकर हार-चेन लेकर हुई थी फरार

प्रेमी प्रेमिका ने की ज्वेलरी शॉप पर लूट:पानी-नाश्ते के बहाने कर्मचारी को बाहर भेजा, तमंचा दिखाकर हार-चेन लेकर हुई थी फरार

अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र के कोठी पुराना बाजार स्थित अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में गुरुवार 12:30 बजे दोपहर महेश ज्वेलर्स शॉप पर नकाबपोश महिला ने ग्राहक बनकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। महिला ने पहले गहने पसंद किए, फिर पानी-नाश्ते के बहाने दुकान के कर्मचारियों को बाहर भिजवाया और मौका पाकर तमंचा दिखाकर हार व चेन लेकर फरार हो गई। लूट करने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही जिस बाइक से महिला युवक के साथ फरार हुई थी, उसे भी कब्जे में लेकर युवक को भी हिरासत में ले लिया है। सूत्रों की माने तो महिला और युवक प्रेमी प्रेमिका है। एसपी ग्रामीण ने बलवंत चौधरी ने कि सीसीटी फुटेज के आधार पर लूट में शामिल बाइक बरामद कर लिया गया है, इसके साथ ही युवक राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में पुलिस ने तत्पता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों तक पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला की पहचान बाबा बाजार क्षेत्र के मथा नेवादा अहिबरन गांव की पायल और युवक की पहचान मवई निवासी राहुल के रूप में बताई जा रही है। दोनों प्रेमी प्रमिका है। दोनों ने प्लान के तहत घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए पहना बुर्का महिला दुकान में लूट करने और पहचान छुपाने के लिए बुर्का पहनी थी। दुकान में कुल छह सीसीटीवी कैमरे लगे है। लेकिन युवती शातिर तरीखे से कैमरों से बचने का भी प्रयास किया है। ताकी उसकी पहचान उजागर न हो सके। तमंचा दिखाकर भागी महिला
दुकानदार जैसे ही अन्य गहने अलमारी में रखने लगा, तभी युवती ने काउंटर पर रखा हार और चेन उठाकर बैग में डाल लिया। विरोध करने पर उसने तमंचा दिखाया और मौके से भाग निकली। बाहर बैठे कर्मचारी भी कुछ समझ नहीं पाए। महेश ज्वेलर्स के संचालक महेश कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे एक महिला दुकान पर आई और हार-चेन दिखाने को कहा। गहने पसंद करने के बाद उसने पानी मांगा। इसके बाद समोसा मंगवाया, फिर समोसा लेने से इनकार कर मिठाई लाने को कहा। इस दौरान कर्मचारी को बाहर भेज दिया गया। महिला लगातार बातों में उलझाकर समय निकालती रही और कहती रही कि उसके पति पैसे लेकर आने वाले हैं। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। दुकान में लगे 6 सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पहली बार आई थी दुकान पर
दुकानदार ने बताया कि महिला पहले कभी दुकान पर नहीं आई थी। उनकी दुकान करीब एक वर्ष पहले ही अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट हुई है। फिलहाल पुलिस मामले के खुलासे में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *