भोजपुर में बाइक से गिरकर महिला की मौत:बड़ी मां के निधन पर पति के साथ मायके जा रही थी, ट्रक के चकमे से बेकाबू हुई थी बाइक

आरा-अरवल मार्ग पर भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव पास बुधवार शाम बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, महिला गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव के रहने वाले अमित कुमार की 30 साल की पत्नी दिव्या कुमारी है। इधर, मृतका के पति अमित कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी की बड़ी चाची का बुधवार को देहांत हो गया है। बड़ी मां के निधन पर हालचाल लेने पति संग मायके जा रही थी बड़ी मां के निधन के बाद पति के साथ दिव्या कुमारी बाइक से अपने मायके उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बजरुआ गांव जा रही थी। इसी दौरान बेलाउर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चकमा दे दिया। चकमा देने से दिव्या के पति की बाइक बेकाबू हो गई और दिव्या बाइक से नीचे गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे के बाद अमित कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से अपनी पत्नी दिव्या को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में एडमिट कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में महिला की मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। मृतका एक बेटे और एक बेटी की मां थी। आरा-अरवल मार्ग पर भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव पास बुधवार शाम बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, महिला गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव के रहने वाले अमित कुमार की 30 साल की पत्नी दिव्या कुमारी है। इधर, मृतका के पति अमित कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी की बड़ी चाची का बुधवार को देहांत हो गया है। बड़ी मां के निधन पर हालचाल लेने पति संग मायके जा रही थी बड़ी मां के निधन के बाद पति के साथ दिव्या कुमारी बाइक से अपने मायके उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बजरुआ गांव जा रही थी। इसी दौरान बेलाउर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चकमा दे दिया। चकमा देने से दिव्या के पति की बाइक बेकाबू हो गई और दिव्या बाइक से नीचे गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे के बाद अमित कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से अपनी पत्नी दिव्या को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में एडमिट कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में महिला की मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। मृतका एक बेटे और एक बेटी की मां थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *