शराब दुकान हटाने की मांग कर महिलाएं बैठींं:बालाघाट में प्रभारी मंत्री के आश्वासन के बाद भी दुकान नहीं हटी, विरोध जारी

शराब दुकान हटाने की मांग कर महिलाएं बैठींं:बालाघाट में प्रभारी मंत्री के आश्वासन के बाद भी दुकान नहीं हटी, विरोध जारी

बालाघाट के मोतीनगर स्थित शराब दुकान के सामने बुधवार को वार्ड की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं दुकान हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। दरअसल, नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 में देशी और विदेशी शराब की दुकान लंबे समय से आवासीय क्षेत्र में संचालित हो रही है। इसे हटाने के लिए महिलाएं लगातार आंदोलन कर रही थीं। जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर चुकी थीं। दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन महिलाओं को उम्मीद थी कि 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष में शराब दुकान का स्थान बदल दिया जाएगा। हालांकि, 1 अप्रैल को जब दुकान फिर से खुली, तो महिलाएं आक्रोशित हो उठीं और अपने घरों से निकलकर दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगीं। रहवासी महिला भूमिका मदनकर ने बताया कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर दुकान हटाने की मांग की थी। उनका कहना था कि यह दुकान वार्ड के माहौल को दूषित कर रही है और बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा बन रही है। भूमिका मदनकर के अनुसार, जिले के प्रभारी मंत्री, प्रशासन और सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया था कि नए वित्तीय वर्ष से शराब दुकान हटा दी जाएगी, लेकिन दुकान के फिर से खुलने से महिलाएं आक्रोशित हैं। वे चाहती हैं कि इसे वार्ड से हटाकर कहीं और स्थापित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक दुकान नहीं हटाई जाती, तब तक महिलाओं का विरोध जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *