रायसेन में ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार:दो लोगों को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोट, भोपाल रेफर

रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नेशनल हाईवे-45 पर एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार बाड़ी निवासी विष्णु पटेल (45) और जय कुशवाह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों कार में फंस गए थे। उन्हें सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर बाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस से उन्हें बाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को भोपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक के चालक और उसके गंतव्य के बारे में जानकारी जुटा रही है। देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *