Ludhiana Explosion: अवैध पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, एक की मौत, छत गिरने से दो लोग घायल

Ludhiana Explosion: अवैध पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, एक की मौत, छत गिरने से दो लोग घायल

पंजाब के लुधियाना जिले के जोधन गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक अवैध पटाखा निर्माण फैक्टरी में हुए जोरदार धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय लड़की समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस उपाधीक्षक (मुल्लनपुर) वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह बात सामने आयी है कि इमारत में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कैफ शाह के रूप में हुई है और दो घायलों में अलीशा (16) भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

इसे भी पढ़ें: जिसके शॉट से हुए चोटिल, उसी के फैन हुए Captain Iyer, Cooper Connolly की जमकर की तारीफ

 

पुलिस ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली थी कि इमारत में एक सिलेंडर में धमाका हुआ है।
पुलिस ने बताया कि धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक ने बताया कि धमाके के बाद इमारत की छत भी गिर गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फैक्टरी के अवैध होने के पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अवैध गतिविधियों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें: Film Set पर एक्ट्रेस से Sexual Assault का आरोप, मलयालम Director Ranjith को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

 

इलाके में इस घटना के बाद अवैध रूप से चल रहे गोदामों और निर्माण इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *