छूट के साथ टैक्स जमा करने का आज अंतिम दिन:रमाडा-मैरियट होटल सील, 19 साल से बकाया यूडी टैक्स 2 घंटे में जमा किया

छूट के साथ टैक्स जमा करने का आज अंतिम दिन:रमाडा-मैरियट होटल सील, 19 साल से बकाया यूडी टैक्स 2 घंटे में जमा किया

नगर निगम ने यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने वाले भवनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार सुबह 10 बजे दो बड़े ग्रुप के होटलों को करोड़ों रुपए यूडी टैक्स बकाया होने पर सील कर दिया गया। इनका 2007 से टैक्स बकाया था। होटल सील होने के 2 घंटे बाद दोनों होटल मैनेजमेंट ने टैक्स जमा कर दिया। इस पर निगम ने सील खोल दी। जवाहर सर्किल के पास होटल मैरियट पर 5.97 करोड़ रुपए का यूडी टैक्स बकाया था। निगम के मालवीय नगर जोन की रेवेन्यू टीम ने सुबह इस लग्जरी कार शोरूम और एक रेस्टोरेंट पर सीलिंग की कार्रवाई कर दी। इसी तरह आदर्श नगर जोन की टीम ने राजापार्क स्थित होटल रमाडा पर 1.36 करोड़ रुपए का बकाया होने से कार्रवाई की। मालवीय नगर जोन उपायुक्त मुकुट सिंह के मुताबिक होटल रमाडा और मैरियट ग्रुप मैनेजमेंट ने दोपहर करीब 12 बजे निगम दफ्तर में बकाया टैक्स राशि का चेक जमा करवा दिया। इसके बाद इन दोनों ही ग्रुप की सील की गई सम्पत्तियों को खोल दिया गया। भास्कर नॉलेज – सड़क-सीवरेज व अन्य सुविधा के लिए निगम लेता है टैक्स

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *