कानपुर में एक जर्जर मकान ढह गया। मकान के निचले हिस्से में चाय का होटल और मोबाइल की दुकान है। हादसे के समय वहां कुछ लोग मौजूद थे। उनमें कुछ लोग मलबा में दब गए। स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। बताया जा रहा है चार लोगों को चोट आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना बजरिया थाना क्षेत्र के बेकनगंज की है।
खबर अपडेट की जा रही है…


