बाराबंकी में खौफनाक वारदात: 10 रुपये के लिए युवक का सिर धड़ से अलग, झोपड़ी में ले जाकर जलाया

बाराबंकी में खौफनाक वारदात: 10 रुपये के लिए युवक का सिर धड़ से अलग, झोपड़ी में ले जाकर जलाया

बाराबंकी जिले में एक बेहद डरावनी और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आइसक्रीम के मामूली पैसे मांगने पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने न सिर्फ सिर धड़ से अलग किया। बल्कि उसे झोपड़ी में ले जाकर जलाने लगा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक बेहद सनसनीखेज और भयावह घटना सामने आई है। जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। यहां एक युवक की सिर्फ 10 रुपये के विवाद में निर्ममता से हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले युवक पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। मृतक की पहचान दरियाबाद क्षेत्र के बेहटा गांव के रहने वाले 26 वर्षीय बब्लू के रूप में हुई है। वह साइकिल से गांव-गांव घूमकर बर्फ और आइसक्रीम बेचकर अपना जीवन यापन करता था। शनिवार को वह अपने चचेरे भाई नीरज के साथ टिकैतनगर क्षेत्र के परसावल गांव में फेरी लगाने गया था।

आरोपी ने पहले आइसक्रीम खरीदी फिर रुपये मांगने पर कर दी हत्या

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10:30 बजे गांव के पास एक झोपड़ी में रहने वाले शंकर यादव ने बब्लू से आइसक्रीम खरीदी। जब बब्लू ने उससे 10 रुपये मांगे, तो आरोपी अचानक आक्रामक हो गया। उसने कमर में रखा धारदार हथियार निकालकर बब्लू पर हमला कर दिया। हमला इतना तेज और लगातार था कि बब्लू जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका और उसने कई वार कर युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया। यह दृश्य बेहद भयावह था, जिसे देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।

बचाने आया युवक खुद अपनी जान बचाकर भागा

बब्लू को बचाने की कोशिश उसके साथ मौजूद नीरज ने की, लेकिन आरोपी ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। जान बचाने के लिए नीरज वहां से भाग निकला। वहीं पास में रहने वाले आरोपी के भाई भी मौके पर पहुंचे, लेकिन खौफनाक मंजर देखकर वह भी कुछ नहीं कर सके। हद तो तब हो गई जब आरोपी सिर को उठाकर अपनी झोपड़ी में ले गया और उसे जलाने लगा।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात के बाद पूरे गांव में डर और तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और आरोपी की मानसिक स्थिति को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *