मर्डर केस के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव:नालंदा में 3 SI घायल; 4 बदमाश गिरफ्तार, 27 साल पहले गुजरात मे हुई थी हत्या

मर्डर केस के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव:नालंदा में 3 SI घायल; 4 बदमाश गिरफ्तार, 27 साल पहले गुजरात मे हुई थी हत्या

नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुली पर मोहल्ले में कल रात एक हत्यारोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया। इस रोड़ेबाजी में एसआई (SI) रैंक के तीन पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और दो बच्चों को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामला साल 1999 का है। गुजरात में बिहार थाना क्षेत्र के टिकुली पर निवासी राजेश कुमार उर्फ गोरेलाल ने आपसी विवाद में इंद्रदेव महतो नाम के व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। इसी पुराने मामले में गुजरात पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में बिहारशरीफ पहुंची थी। पुलिस टीम पर पथराव देर रात जब बिहार थाना पुलिस और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी के घर दबिश देने पहुंची, तो आरोपी के परिवार वालों ने गिरफ्तारी का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते आरोपी की पत्नी माया देवी, बेटी आरती कुमारी और पुत्र बॉबी कुमार ने पुलिस टीम पर पथराव (रोड़ेबाजी) शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में तीन सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए। थानाध्यक्ष बोले- एफआईआर दर्ज हुआ हमले के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए घेराबंदी की और मुख्य आरोपी राजेश कुमार के साथ-साथ हमला करने वाले उसके तीनों परिजनों को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में बिहार थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुजरात पुलिस अपने साथ ले गई है। नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुली पर मोहल्ले में कल रात एक हत्यारोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया। इस रोड़ेबाजी में एसआई (SI) रैंक के तीन पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और दो बच्चों को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामला साल 1999 का है। गुजरात में बिहार थाना क्षेत्र के टिकुली पर निवासी राजेश कुमार उर्फ गोरेलाल ने आपसी विवाद में इंद्रदेव महतो नाम के व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। इसी पुराने मामले में गुजरात पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में बिहारशरीफ पहुंची थी। पुलिस टीम पर पथराव देर रात जब बिहार थाना पुलिस और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी के घर दबिश देने पहुंची, तो आरोपी के परिवार वालों ने गिरफ्तारी का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते आरोपी की पत्नी माया देवी, बेटी आरती कुमारी और पुत्र बॉबी कुमार ने पुलिस टीम पर पथराव (रोड़ेबाजी) शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में तीन सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए। थानाध्यक्ष बोले- एफआईआर दर्ज हुआ हमले के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए घेराबंदी की और मुख्य आरोपी राजेश कुमार के साथ-साथ हमला करने वाले उसके तीनों परिजनों को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में बिहार थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुजरात पुलिस अपने साथ ले गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *