प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा:सहरसा के तीन मजदूरों की मौत, चार मरे, मलबे से 16 लोगों को बाहर निकाला गया, पीएम मोदी ने शोक जताया

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा:सहरसा के तीन मजदूरों की मौत, चार मरे, मलबे से 16 लोगों को बाहर निकाला गया, पीएम मोदी ने शोक जताया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज धमाके के बाद आदर्श कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। इनमें तीन सहरसा के रहने वाले हैं, जबकि एक मजदूर प्रयागराज का रहने वाला है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर ने हादसे में 4 मौतों की पुष्टि की है। बिलट चौधरी (35), मछिन्द्र सादा (25), ज्योतिष कुमार (21) सहरसा जिला के सलखुआ प्रखंड के रहने वाले थे। जगदीश प्रयागराज का रहने वाला था। 16 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में सहरसा के कई और लोग दबे हो सकते हैं। ये सभी लोग कुछ दिन पहले ही सहरसा से प्रयागराज गए थे। सलखुआ निवासी भाकपा के प्रदेश नेता ओमप्रकाश नारायण ने बताया कि मजदूरों की दबकर मौत होने की सूचना मिली है। कुछ लोग लापता हैं। हादसे के बाद परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में डीएम दीपेश कुमार को भी जानकारी दी है। ओमप्रकाश ने बताया कि सलखुआ क्षेत्र के 100 से अधिक लोग पहले से यहां काम करते हैं। उधर, डीएम ने कहा कि हादसे में बिहार के कई मजदूरों के दबने की सूचना मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज धमाके के बाद आदर्श कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। इनमें तीन सहरसा के रहने वाले हैं, जबकि एक मजदूर प्रयागराज का रहने वाला है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर ने हादसे में 4 मौतों की पुष्टि की है। बिलट चौधरी (35), मछिन्द्र सादा (25), ज्योतिष कुमार (21) सहरसा जिला के सलखुआ प्रखंड के रहने वाले थे। जगदीश प्रयागराज का रहने वाला था। 16 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में सहरसा के कई और लोग दबे हो सकते हैं। ये सभी लोग कुछ दिन पहले ही सहरसा से प्रयागराज गए थे। सलखुआ निवासी भाकपा के प्रदेश नेता ओमप्रकाश नारायण ने बताया कि मजदूरों की दबकर मौत होने की सूचना मिली है। कुछ लोग लापता हैं। हादसे के बाद परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में डीएम दीपेश कुमार को भी जानकारी दी है। ओमप्रकाश ने बताया कि सलखुआ क्षेत्र के 100 से अधिक लोग पहले से यहां काम करते हैं। उधर, डीएम ने कहा कि हादसे में बिहार के कई मजदूरों के दबने की सूचना मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *