दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को लैंड फॉर जॉब से जुड़े एक मामले में राबड़ी देवी की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है। राबड़ी देवी ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें मामले से संबंधित 1,600 ‘अनरिलाइड’ (जिन पर एजेंसी भरोसा नहीं कर रही) दस्तावेज देने से इनकार कर दिया गया था। न्यायमूर्ति मनोज जैन ने याचिका पर नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध की है। राबड़ी देवी के वकीलों का तर्क है कि न्याय के हित में और निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए इन दस्तावेजों तक पहुंच आवश्यक है। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब दिल्ली की एक अदालत ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और अन्य आरोपियों द्वारा सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में उन दस्तावेजों की आपूर्ति की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिन्हें अभी तक जारी नहीं किया गया था। क्या है मामला : यह मामला उन आरोपों से संबंधित है कि 2004 और 2009 के बीच रेल मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान लालू प्रसाद यादव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रेलवे में नियुक्तियां की, जिसके बदले में उनके परिवार के सदस्यों या उनसे जुड़ी संस्थाओं को जमीन के टुकड़े हस्तांतरित किए गए। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को लैंड फॉर जॉब से जुड़े एक मामले में राबड़ी देवी की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है। राबड़ी देवी ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें मामले से संबंधित 1,600 ‘अनरिलाइड’ (जिन पर एजेंसी भरोसा नहीं कर रही) दस्तावेज देने से इनकार कर दिया गया था। न्यायमूर्ति मनोज जैन ने याचिका पर नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध की है। राबड़ी देवी के वकीलों का तर्क है कि न्याय के हित में और निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए इन दस्तावेजों तक पहुंच आवश्यक है। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब दिल्ली की एक अदालत ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और अन्य आरोपियों द्वारा सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में उन दस्तावेजों की आपूर्ति की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिन्हें अभी तक जारी नहीं किया गया था। क्या है मामला : यह मामला उन आरोपों से संबंधित है कि 2004 और 2009 के बीच रेल मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान लालू प्रसाद यादव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रेलवे में नियुक्तियां की, जिसके बदले में उनके परिवार के सदस्यों या उनसे जुड़ी संस्थाओं को जमीन के टुकड़े हस्तांतरित किए गए।


