कासगंज में सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत:दो बाइकें आपस में टकराई थीं, तीन लोग हुए थे घायल

कासगंज में सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत:दो बाइकें आपस में टकराई थीं, तीन लोग हुए थे घायल

कासगंज जनपद के कोतवाली अमापुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में दो बाइकें आपस में टकरा गई थीं, जिसमें कुल तीन लोग घायल हुए थे। रविवार को किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। यह घटना शनिवार को थाना अमापुर क्षेत्र के नगला गुलरिया के पास हुई। एक बाइक पर सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से भिड़ गए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों की पहचान अंकित (18) पुत्र कोमल, आकाश (15) पुत्र रमेश और आमिर (18) पुत्र अली मोहम्मद के रूप में की थी। उन्हें तत्काल इलाज के लिए कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा और अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान 15 वर्षीय किशोर आकाश की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *