बेगूसराय जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। दिन में ही आसमान काले बादलों से घिर गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। गेहूं, सरसों सहित अन्य तैयार फसलें तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में गिर गईं। किसानों का कहना है कि कटाई के समय हुई इस बारिश ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। अचानक बदले मौसम से किसान चिंतित हैं। उनका मानना है कि यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। बेगूसराय जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। दिन में ही आसमान काले बादलों से घिर गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। गेहूं, सरसों सहित अन्य तैयार फसलें तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में गिर गईं। किसानों का कहना है कि कटाई के समय हुई इस बारिश ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। अचानक बदले मौसम से किसान चिंतित हैं। उनका मानना है कि यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है।


