अररिया में रजनीगंधा के लिए एक दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव दुकान के पास पड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सैंपल जुटाकर जांच शुरू कर दी है। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के समौल स्थित खैरखा गांव में रविवार देर रात की है। मृतक की पहचान इंदिरानंद यादव के रूप में हुई है। फारबिसगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि रजनीगंधा लेने के बीच दुकानदार व ग्राहक के बीच मारपीट हुई है इस दौरान दुकानदार की मौत हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा मामला
रविवार रात करीब 11 बजे खैरखा गांव में दुकानदार इंदिरानंद यादव दुकान बंद कर सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी गांव का ही छोटू नाम का युवक पहुंचा और रजनीगंधा मांगा। दुकानदार ने कहा कि दुकान बंद हो चुकी है, अब सामान नहीं मिलेगा। मृतक के बेटे मिथिलेश कुमार यादव ने बताया, “छोटू पहले भी हमारी दुकान से उधार सामान ले जाता था और लंबे समय तक पैसे नहीं लौटाता था। रविवार रात भी उसने पिता से कहा कि पैसे दे रहा हूं, दुकान खोलकर रजनीगंधा दे दीजिए। इस पर पिता ने दुकान खोलकर उसे रजनीगंधा दे दी। लेकिन सामान लेने के बाद उसने कहा कि पैसे बाद में ले लेना। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।” मिथिलेश ने बताया, “बहस के दौरान छोटू ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। उस समय मेरे पिता अकेले थे। आरोपियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। हम लोग उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।” घटना के बाद फारबिसगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तारी की जाएगी
फारबिसगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अररिया में रजनीगंधा के लिए एक दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव दुकान के पास पड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सैंपल जुटाकर जांच शुरू कर दी है। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के समौल स्थित खैरखा गांव में रविवार देर रात की है। मृतक की पहचान इंदिरानंद यादव के रूप में हुई है। फारबिसगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि रजनीगंधा लेने के बीच दुकानदार व ग्राहक के बीच मारपीट हुई है इस दौरान दुकानदार की मौत हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा मामला
रविवार रात करीब 11 बजे खैरखा गांव में दुकानदार इंदिरानंद यादव दुकान बंद कर सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी गांव का ही छोटू नाम का युवक पहुंचा और रजनीगंधा मांगा। दुकानदार ने कहा कि दुकान बंद हो चुकी है, अब सामान नहीं मिलेगा। मृतक के बेटे मिथिलेश कुमार यादव ने बताया, “छोटू पहले भी हमारी दुकान से उधार सामान ले जाता था और लंबे समय तक पैसे नहीं लौटाता था। रविवार रात भी उसने पिता से कहा कि पैसे दे रहा हूं, दुकान खोलकर रजनीगंधा दे दीजिए। इस पर पिता ने दुकान खोलकर उसे रजनीगंधा दे दी। लेकिन सामान लेने के बाद उसने कहा कि पैसे बाद में ले लेना। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।” मिथिलेश ने बताया, “बहस के दौरान छोटू ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। उस समय मेरे पिता अकेले थे। आरोपियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। हम लोग उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।” घटना के बाद फारबिसगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तारी की जाएगी
फारबिसगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।