अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक गंभीर

लखीसराय| कवैया थाना क्षेत्र के बायपास रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक चालक अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के गोविंद बीघा निवासी संजय मंडल (45) के रूप में हुई है। पीड़ित के अनुसार, ट्रैक्टर से गिरा सामान उठाकर वह जैसे ही ड्राइविंग सीट पर बैठने लगा, ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ गया और उसका बायां पैर चक्के के नीचे आ गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉ. राज अभय ने पैर में गंभीर फ्रैक्चर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। लखीसराय| कवैया थाना क्षेत्र के बायपास रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक चालक अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के गोविंद बीघा निवासी संजय मंडल (45) के रूप में हुई है। पीड़ित के अनुसार, ट्रैक्टर से गिरा सामान उठाकर वह जैसे ही ड्राइविंग सीट पर बैठने लगा, ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ गया और उसका बायां पैर चक्के के नीचे आ गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉ. राज अभय ने पैर में गंभीर फ्रैक्चर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *