हवेली खड़गपुर| चैत्र नवरात्र गुरुवार से शुरू होगा। इस धार्मिक पूजन और अनुष्ठान को लेकर शहर से लेकर गांव तक विशेष धार्मिक चहल पहल देखा जा रहा है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न चैती दुर्गा मंदिरों में कलश स्थापना किया जाएगा। साथ ही संध्या महाआरती की जाएगी। नगर के नंदलाल बसु चौक, कन्या मध्य विद्यालय स्थित चैती दुर्गा मंदिर के अलावा गालिमपुर, बागेश्वरी, गोबड्डा, प्रसंडो, रमनकाबाद, बेगमपुर सहित विभिन्न चैती दुर्गा मंदिरों में पूजा की विशेष तैयारी है। वहीं नगर के बड़ी दुर्गा मंदिर में संध्या महाआरती की जाएगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि बड़ी दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र पर दस दिनों तक संध्या 07 बजे से विशेष महाआरती की जाएगी। वहीं नगर के राम जानकी सह गायत्री शक्तिपीठ में नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा। उपरोक्त बातों की जानकारी प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार ने दी। भास्कर न्यूज | मुंगेर चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुरुवार को कलश स्थापना के साथ चैती नवरात्र का शुभारंभ होगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक माहौल बन गया है। मंदिरों की साफ-सफाई और सजावट का कार्य अंतिम चरण में है, वहीं श्रद्धालु पूजा-अर्चना की तैयारियों में जुटे हुए हैं। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु अपने घरों और मंदिरों में विधि-विधान से कलश स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करेंगे। पुरोहितों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त और शुभ लग्न में कलश स्थापना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस दौरान अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना की जाएगी। शहर के चंडिका स्थान, बड़ी चैती दुर्गा मंदिर चौखंडी, बड़ी दुर्गा मंदिर शादीपुर सहित प्रमुख देवी मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर समितियों ने पूजा व्यवस्था, जलापूर्ति और कतारबद्ध दर्शन की तैयारी की है। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। चैती नवरात्र को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। फल, फूल, नारियल, चुनरी, मिट्टी के कलश और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि नवरात्र शुरू होते ही कारोबार में तेजी आ गई है। व्रत रखने वाले लोग अनाज, फलाहार और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी भीड़भाड़ वाले मंदिरों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को सतर्क रहने को कहा गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार चैती नवरात्र शक्ति साधना और आत्मशुद्धि का पर्व है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा कर भक्त सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करते हैं। नवरात्र का समापन रामनवमी के साथ होगा, जिसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। हवेली खड़गपुर| चैत्र नवरात्र गुरुवार से शुरू होगा। इस धार्मिक पूजन और अनुष्ठान को लेकर शहर से लेकर गांव तक विशेष धार्मिक चहल पहल देखा जा रहा है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न चैती दुर्गा मंदिरों में कलश स्थापना किया जाएगा। साथ ही संध्या महाआरती की जाएगी। नगर के नंदलाल बसु चौक, कन्या मध्य विद्यालय स्थित चैती दुर्गा मंदिर के अलावा गालिमपुर, बागेश्वरी, गोबड्डा, प्रसंडो, रमनकाबाद, बेगमपुर सहित विभिन्न चैती दुर्गा मंदिरों में पूजा की विशेष तैयारी है। वहीं नगर के बड़ी दुर्गा मंदिर में संध्या महाआरती की जाएगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि बड़ी दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र पर दस दिनों तक संध्या 07 बजे से विशेष महाआरती की जाएगी। वहीं नगर के राम जानकी सह गायत्री शक्तिपीठ में नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा। उपरोक्त बातों की जानकारी प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार ने दी। भास्कर न्यूज | मुंगेर चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुरुवार को कलश स्थापना के साथ चैती नवरात्र का शुभारंभ होगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक माहौल बन गया है। मंदिरों की साफ-सफाई और सजावट का कार्य अंतिम चरण में है, वहीं श्रद्धालु पूजा-अर्चना की तैयारियों में जुटे हुए हैं। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु अपने घरों और मंदिरों में विधि-विधान से कलश स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करेंगे। पुरोहितों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त और शुभ लग्न में कलश स्थापना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस दौरान अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना की जाएगी। शहर के चंडिका स्थान, बड़ी चैती दुर्गा मंदिर चौखंडी, बड़ी दुर्गा मंदिर शादीपुर सहित प्रमुख देवी मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर समितियों ने पूजा व्यवस्था, जलापूर्ति और कतारबद्ध दर्शन की तैयारी की है। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। चैती नवरात्र को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। फल, फूल, नारियल, चुनरी, मिट्टी के कलश और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि नवरात्र शुरू होते ही कारोबार में तेजी आ गई है। व्रत रखने वाले लोग अनाज, फलाहार और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी भीड़भाड़ वाले मंदिरों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को सतर्क रहने को कहा गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार चैती नवरात्र शक्ति साधना और आत्मशुद्धि का पर्व है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा कर भक्त सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करते हैं। नवरात्र का समापन रामनवमी के साथ होगा, जिसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।


