भास्कर न्यूज|हायाघाट हायाघाट नगर पंचायत की बजट बैठक में विवाद,6 पार्षदों ने उठाए सवाल हायाघाट नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट बैठक में मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी स्थानीय विधायक, सांसद, विधान परिषद के बिना उपस्थिति में वार्ड पार्षदों ने करी आपत्ति जताते हुए जमकर विरोध किया। बैठक में कथित प्रक्रियात्मक अनियमितताओं के आरोप के बीच 6 वार्ड पार्षदों ने बैठक को स्थगित कर नई तिथि निर्धारित करने की मांग की। इस दौरान प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के पत्रांक 175, दिनांक 13 मार्च 2026 के तहत 17 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे बजट बैठक आयोजित करने की सूचना दी गई थी। हालांकि बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर आरोप प्रत्यारोप सामने आई है। पार्षदों के अनुसार बैठक के समय कार्यपालक पदाधिकारी श्वेताभ सिन्हा एवं स्वच्छता पदाधिकारी शशि रंजन अनुपस्थित थे।जबकि बजट बैठक में उनकी उपस्थिति महत्वपूर्ण मानी जाती है।बताया गया है कि इन परिस्थितियों के बावजूद बैठक का संचालन आउटसोर्सिंग के तहत बहाल कार्यरत कर्मियों द्वारा किया गया। जिस पर पार्षदों ने आपत्ति जताई है। पदाधिकारी को अब प्रतिनिधि से कोई मतलब नहीं रहता है : पार्षद वार्ड पार्षद विकास कुमार सिंह, नीतीश प्रकाश, राजेश साह, रमेश शर्मा, अरुण सहनी एवं नाज बेगम सहित कुल 6 पार्षदों ने बैठक को स्थगित करने का अनुरोध किया। किन्तु उनके आग्रह पर विचार नहीं किया गया। पार्षदों ने यह भी बताया कि बैठक के दौरान हस्ताक्षर प्रक्रिया को लेकर असहज स्थिति उत्पन्न हुई। जिससे कार्यवाही की पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं। इन परिस्थितियों में संबंधित पार्षदों ने आयोजित बजट बैठक की वैधता पर प्रश्न उठाते हुए इसे निरस्त करने तथा पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पार्षदों ने कहा कि पदाधिकारी को अब प्रतिनिधि से कोई मतलब नहीं रहता है उनको बढ़िया अधिकारी से भी डर नहीं लगता है कब ऑफिस आते हैं और कब चले जाते हैं। भास्कर न्यूज|हायाघाट हायाघाट नगर पंचायत की बजट बैठक में विवाद,6 पार्षदों ने उठाए सवाल हायाघाट नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट बैठक में मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी स्थानीय विधायक, सांसद, विधान परिषद के बिना उपस्थिति में वार्ड पार्षदों ने करी आपत्ति जताते हुए जमकर विरोध किया। बैठक में कथित प्रक्रियात्मक अनियमितताओं के आरोप के बीच 6 वार्ड पार्षदों ने बैठक को स्थगित कर नई तिथि निर्धारित करने की मांग की। इस दौरान प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के पत्रांक 175, दिनांक 13 मार्च 2026 के तहत 17 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे बजट बैठक आयोजित करने की सूचना दी गई थी। हालांकि बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर आरोप प्रत्यारोप सामने आई है। पार्षदों के अनुसार बैठक के समय कार्यपालक पदाधिकारी श्वेताभ सिन्हा एवं स्वच्छता पदाधिकारी शशि रंजन अनुपस्थित थे।जबकि बजट बैठक में उनकी उपस्थिति महत्वपूर्ण मानी जाती है।बताया गया है कि इन परिस्थितियों के बावजूद बैठक का संचालन आउटसोर्सिंग के तहत बहाल कार्यरत कर्मियों द्वारा किया गया। जिस पर पार्षदों ने आपत्ति जताई है। पदाधिकारी को अब प्रतिनिधि से कोई मतलब नहीं रहता है : पार्षद वार्ड पार्षद विकास कुमार सिंह, नीतीश प्रकाश, राजेश साह, रमेश शर्मा, अरुण सहनी एवं नाज बेगम सहित कुल 6 पार्षदों ने बैठक को स्थगित करने का अनुरोध किया। किन्तु उनके आग्रह पर विचार नहीं किया गया। पार्षदों ने यह भी बताया कि बैठक के दौरान हस्ताक्षर प्रक्रिया को लेकर असहज स्थिति उत्पन्न हुई। जिससे कार्यवाही की पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं। इन परिस्थितियों में संबंधित पार्षदों ने आयोजित बजट बैठक की वैधता पर प्रश्न उठाते हुए इसे निरस्त करने तथा पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पार्षदों ने कहा कि पदाधिकारी को अब प्रतिनिधि से कोई मतलब नहीं रहता है उनको बढ़िया अधिकारी से भी डर नहीं लगता है कब ऑफिस आते हैं और कब चले जाते हैं।


