मुंगेर में सम्राट चौधरी के कार्यालय पर जश्न:राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, आतिशबाजी की

मुंगेर में राज्यसभा चुनाव में एनडीए की पांचों सीटों पर जीत के बाद मुंगेर में जश्न का माहौल रहा। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह तारापुर विधायक सम्राट चौधरी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। रामदेव सिंह के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। उन्होंने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। NDA की सभी पांच सीटों पर जीत
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री के पिता एवं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत खुशी और गौरव की बात है कि एनडीए ने जिन पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, उन सभी पर जीत हासिल की है। शकुनी चौधरी ने आगे कहा कि यह चुनाव सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ा गया था। सभी सीटों पर जीत दर्ज कर उनके नेतृत्व की मजबूती साबित हुई है। उन्होंने इस जीत को कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और आपसी एकजुटता का परिणाम बताया। रामदेव सिंह ने कहा कि माननीय सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह चुनाव पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने विधानसभा में एनडीए को मजबूत किया और राज्यसभा चुनाव में भी शानदार सफलता दिलाई। इसी खुशी में कार्यकर्ता मिठाइयां बांटकर और पटाखे छोड़कर जश्न मना रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह
भाजपा नेता मंगल सिंह मंगल ने इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और भविष्य में संगठन और मजबूत होगा। लोजपा के राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए की जीत पहले से ही तय थी। उन्होंने बताया कि बिहार के प्रभारी अरुण भारती ने पहले ही पांचों सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया था। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सम्राट चौधरी ने सभी एनडीए विधायकों को अपने आवास पर भोज देकर एकजुटता का परिचय दिया था, और सांसद अरुण भारती ने भी विधायकों को एकजुट कर वोट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप एनडीए ने सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज की। प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात
उन्होंने कहा कि एनडीए की यह प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है और भविष्य में भी इसी तरह की सफलता मिलती रहेगी। इस अवसर पर अगम सिंह केसरी, जवाहर सिंह, कृष्णानंद चौधरी, सिकंदर सिंह, निर्मल सिंह, कपिल देव सिंह, बहादुर सिंह, मंटू बाबा, रोहित सिंह, विशाल आनंद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। मुंगेर में राज्यसभा चुनाव में एनडीए की पांचों सीटों पर जीत के बाद मुंगेर में जश्न का माहौल रहा। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह तारापुर विधायक सम्राट चौधरी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। रामदेव सिंह के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। उन्होंने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। NDA की सभी पांच सीटों पर जीत
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री के पिता एवं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत खुशी और गौरव की बात है कि एनडीए ने जिन पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, उन सभी पर जीत हासिल की है। शकुनी चौधरी ने आगे कहा कि यह चुनाव सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ा गया था। सभी सीटों पर जीत दर्ज कर उनके नेतृत्व की मजबूती साबित हुई है। उन्होंने इस जीत को कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और आपसी एकजुटता का परिणाम बताया। रामदेव सिंह ने कहा कि माननीय सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह चुनाव पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने विधानसभा में एनडीए को मजबूत किया और राज्यसभा चुनाव में भी शानदार सफलता दिलाई। इसी खुशी में कार्यकर्ता मिठाइयां बांटकर और पटाखे छोड़कर जश्न मना रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह
भाजपा नेता मंगल सिंह मंगल ने इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और भविष्य में संगठन और मजबूत होगा। लोजपा के राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए की जीत पहले से ही तय थी। उन्होंने बताया कि बिहार के प्रभारी अरुण भारती ने पहले ही पांचों सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया था। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सम्राट चौधरी ने सभी एनडीए विधायकों को अपने आवास पर भोज देकर एकजुटता का परिचय दिया था, और सांसद अरुण भारती ने भी विधायकों को एकजुट कर वोट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप एनडीए ने सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज की। प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात
उन्होंने कहा कि एनडीए की यह प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है और भविष्य में भी इसी तरह की सफलता मिलती रहेगी। इस अवसर पर अगम सिंह केसरी, जवाहर सिंह, कृष्णानंद चौधरी, सिकंदर सिंह, निर्मल सिंह, कपिल देव सिंह, बहादुर सिंह, मंटू बाबा, रोहित सिंह, विशाल आनंद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *