Rain Alert: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 15-16 मार्च को बारिश और अंधड़ के आसार, देखें ताजा अपडेट

Rain Alert: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 15-16 मार्च को बारिश और अंधड़ के आसार, देखें ताजा अपडेट

Rain Alert: मार्च के महीने में बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 69 डिग्री पूर्व और 33 डिग्री उत्तर में स्थित है।

14 मार्च से प्रदेश के उत्तरी भाग में उत्तर दिशा से तथा दक्षिणी भाग में दक्षिण दिशा से बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं के आने की संभावना है। वातावरण के निचले स्तर पर इन हवाओं के प्रभाव से मध्य छत्तीसगढ़ में एक विंड कनफ्लुएंस जोन बनने की संभावना है, जिसके कारण 15 और 16 मार्च को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

हल्की से मध्यम वर्षा की बनी संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण 13 मार्च से बस्तर संभाग के जिलों में वर्षा की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। 14 मार्च को दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं 15 और 16 मार्च को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च से बस्तर संभाग में अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू होने की संभावना है, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में 15 मार्च से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *