दरभंगा के अलग-अलग इलाकों में 6 घंटे तक बिजली कटेगी:33 केवी पंडासराय और गुल्लोवारा फीडर से सप्लाई ठप रहेगी; पोल शिफ्टिंग का काम होगा

दरभंगा जिले में आज(12 मार्च 2026) अलग-अलग इलाकों में 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। शटाउन के दौरान एचटी पोल शिफ्टिंग और तार बदलने का काम किया जाएगा। 33 केवी पंडासराय फीडर के लहेरी टोला के पास तार को बदला जाएगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार सुबह 2 बजे तक 11 केवी गुल्लोवारा फीडर से जुड़े करीब 10 ट्रांसफॉर्मरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान नाका नंबर-5, साहसूपन, किलाघाट, मुफ्ती मोहल्ला, टाउन थाना, बाजिदपुर, महद्दौली, तरौनी के आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। विभाग के अनुसार नाका संख्या-5 के पास जंफर खोलकर एचटी पोल शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 11 केवी जनरल फीडर की लाइन को सिविल एसडीओ आवास के पास जंफर खोलकर आंशिक रूप से चालू रखा जाएगा। हालांकि तकनीकी कार्य के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जर्जर तारों की जांच, लाइन सुधार और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है। गर्मी और आंधी के दौरान फॉल्ट की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में पूर्व तैयारी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि गर्मी के समय उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सके। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। दरभंगा जिले में आज(12 मार्च 2026) अलग-अलग इलाकों में 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। शटाउन के दौरान एचटी पोल शिफ्टिंग और तार बदलने का काम किया जाएगा। 33 केवी पंडासराय फीडर के लहेरी टोला के पास तार को बदला जाएगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार सुबह 2 बजे तक 11 केवी गुल्लोवारा फीडर से जुड़े करीब 10 ट्रांसफॉर्मरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान नाका नंबर-5, साहसूपन, किलाघाट, मुफ्ती मोहल्ला, टाउन थाना, बाजिदपुर, महद्दौली, तरौनी के आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। विभाग के अनुसार नाका संख्या-5 के पास जंफर खोलकर एचटी पोल शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 11 केवी जनरल फीडर की लाइन को सिविल एसडीओ आवास के पास जंफर खोलकर आंशिक रूप से चालू रखा जाएगा। हालांकि तकनीकी कार्य के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जर्जर तारों की जांच, लाइन सुधार और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है। गर्मी और आंधी के दौरान फॉल्ट की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में पूर्व तैयारी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि गर्मी के समय उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सके। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *