दरभंगा के अलग-अलग इलाकों में 2 युवकों का शव मिला:दोनों की पहचान नहीं हो सकी है; एक की जेब से मोबाइल और बाइक की चाबी बरामद

दरभंगा के अलग-अलग इलाकों में 2 युवकों का शव मिला:दोनों की पहचान नहीं हो सकी है; एक की जेब से मोबाइल और बाइक की चाबी बरामद

दरभंगा में रकसी पुल के नीचे पानी भरे खेत से एक युवक का शव मिला है। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है। पहचान नहीं हो सकी है। घटना बिशनपुर थाना क्षेत्र की है। शरीर पर नीले रंग की जींस पैंट और सफेद रंग की चेकदार शर्ट थी। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक मोबाइल फोन और बाइक की चाबी बरामद हुई। शव की स्थिति के आधार पर उसके तीन-चार दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मृतक की पहचान के लिए उसके पास से मिले पानी में भींगे मोबाइल फोन का सिम निकालकर जांच की जा रही है। साथ ही शव की तस्वीर आसपास के थानों को भेजी गई है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त में जुटी पुलिस इसके अलावा हायाघाट थाना क्षेत्र में करेह नदी से एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उम्र करीब 40 साल के आसपास है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद पहचान सुनिश्चित करने के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है। फिलहाल दोनों की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा संभव है। दरभंगा में रकसी पुल के नीचे पानी भरे खेत से एक युवक का शव मिला है। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है। पहचान नहीं हो सकी है। घटना बिशनपुर थाना क्षेत्र की है। शरीर पर नीले रंग की जींस पैंट और सफेद रंग की चेकदार शर्ट थी। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक मोबाइल फोन और बाइक की चाबी बरामद हुई। शव की स्थिति के आधार पर उसके तीन-चार दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मृतक की पहचान के लिए उसके पास से मिले पानी में भींगे मोबाइल फोन का सिम निकालकर जांच की जा रही है। साथ ही शव की तस्वीर आसपास के थानों को भेजी गई है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त में जुटी पुलिस इसके अलावा हायाघाट थाना क्षेत्र में करेह नदी से एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उम्र करीब 40 साल के आसपास है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद पहचान सुनिश्चित करने के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है। फिलहाल दोनों की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा संभव है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *