‘ये जवानी है दीवानी’ एक्ट्रेस ने तोड़ी 5 साल की शादी, पति से तलाक किया कंफर्म

Actress Evelyn Sharma Confirms Divorce With Husband Tushaan Bhindi: बॉलीवुड की एक और लव स्टोरी का द एंड हो गया है। एक और फेमस एक्ट्रेस ने पति से तलाक कंफर्म कर अपने फैंस को बड़ा दुख दिया है। जी हां! हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ से घर-घर में मशहूर हुई ‘लारा’ यानी एक्ट्रेस एवलिन शर्मा की। जिन्होंने अपने पति और ऑस्ट्रेलियाई डेंटल सर्जन तुषान भिंडी से आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और गलियारों में उनके अलग होने की चर्चाएं थीं, जिन पर अब एक्ट्रेस ने खुद चुप्पी तोड़ी है। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। लोग तलाक का कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं।

एलविन शर्मा का हुआ तलाक (Actress Evelyn Sharma Confirms Divorce News)

एवलिन और तुषान ने 15 मई, 2021 को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक बेहद निजी ‘व्हाइट वेडिंग’ सेरेमनी में शादी की थी। इस कपल के दो प्यारे बच्चे हैं- बेटी एवा रानिया भिंडी हैं जिसका जन्म शादी के कुछ महीने बाद नवंबर 2021 में हुआ था, और बेटा आर्डन, जिसका स्वागत उन्होंने जुलाई 2023 में किया था। छोटे से खुशहाल परिवार की तस्वीरें अक्सर एवलिन शेयर करती रहती थीं, लेकिन पिछले कुछ समय से तुषान उनकी पोस्ट से नदारद थे, जिसके बाद अलगाव की अटकलें तेज हो गई थीं और अब खुद एक्ट्रेस ने तलाक का ऐलान कर दिया है।

Actress Evelyn Sharma Confirms Divorce News

एवलिन ने क्या कहा? (Evelyn Sharma Confirms Divorce)

एवलिन ने इस खबर की पुष्टि हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। एवलिन कहा, “हां, हमने रोमांटिक तौर पर अलग होने का फैसला किया है, लेकिन हमारा पूरा ध्यान अपने बच्चों की मिलकर परवरिश करने पर है।” एवलिन ने आगे अपील की कि इस मुश्किल वक्त में उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। उन्होंने यह भी साफ किया कि यह अलगाव कड़वाहट भरा नहीं बल्कि सौहार्दपूर्ण है और वह आगे भी अच्छे दोस्त बने रहेंगे।

Actress Evelyn Sharma Confirms Divorce News

एली अवराम ने कराई थी ‘ब्लाइंड डेट’ पर मुलाकात (Actress Evelyn Sharma Confirms Divorce With Tushaan Bhindi)

दिलचस्प बात यह है कि एवलिन और तुषान की प्रेम कहानी एक ‘ब्लाइंड डेट’ से शुरू हुई थी। यह डेट उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस एली अवराम ने अरेंज करवाई थी। पहली मुलाकात के बाद ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे, लेकिन अब पांच साल के इस सफर का अंत हो गया है।

बॉलीवुड करियर पर एक नजर (Evelyn Sharma Career)

जर्मन-भारतीय मूल की एवलिन ने 2012 में ‘फ्रॉम सिडनी विद लव’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, उन्हें असली पहचान रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘ये जवानी है दीवानी’ में ‘लारा’ के चुलबुले किरदार से मिली। इसके अलावा वह ‘यारियां’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘साहो’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहीं। फिलहाल एवलिन ऑस्ट्रेलिया में ही रह रही हैं और अपनी लाइफ के इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *