आजमगढ़ में बोले सपा महासचिव शिवपाल यादव:2027 में बनेगी अखिलेश के नेतृत्व में सरकार, शंकराचार्य के ऊपर भाजपा ने कराया फर्जी मुकदमा

आजमगढ़ में बोले सपा महासचिव शिवपाल यादव:2027 में बनेगी अखिलेश के नेतृत्व में सरकार, शंकराचार्य के ऊपर भाजपा ने कराया फर्जी मुकदमा

आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। सपा महासचिव शिवपाल यादव ने यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की सभी सीटों पर समाजवादी जीत दर्ज करेगी और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने 22 फरवरी को आजमगढ़ में आयोजित रैली में दावा किया था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए आजमगढ़ की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी और समाजवादी पार्टी का हाल 2017 से भी खराब होगा। ओमप्रकाश राजभर के दावे पर शिवपाल यादव ने कहा कि छोटे स्तर के लोगों का जवाब देना उचित नहीं है। आज ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी की वजह से ही विधायक हैं। आने वाले चुनाव में उनको पता लग जाएगा। ओम प्रकाश राजभर का कोई भरोसा नहीं है कि कब किसको क्या कहेंगे। शिवपाल यादव ने मजाकिया अंदाज में कहा की अगर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इतनी ही मजबूत है तो सीधे ओमप्रकाश राजभर प्रधानमंत्री बने थे।
उत्तर प्रदेश में सुरक्षित नहीं है महिलाएं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं । सपा महासचिव ने कहा की योगी जी रात के 12:00 बजे महिलाओं के सुरक्षित होने का दावा करते हैं। लेकिन हाल की एक घटना में दिन में 12 बजे महिला का अपहरण हुआ और उसके साथ रेप किया गया। सपा महासचिव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नारा देती है कि सबका साथ सबका विश्वास लेकिन उन्होंने किसी को भी विश्वास में नहीं लिया। विपक्ष को भी विश्वास में नहीं लिया गया।
भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। जीएसटी में इन्होंने कई बार टैक्स वसूला है और पूरे बजट का 40% से ज्यादा कभी सरकार खर्च नहीं कर पाई। शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार ने गड्ढा मुक्त अभियान चलाया लेकिन गड्ढा तो मुक्त नहीं हुआ। सरकार पहले ही 70% बजट अपने पास मंगा लेती थी। 30 परसेंट में इंजीनियर और ठेकेदार का हिस्सा बनता है कहीं भी गड्ढा मुक्त नहीं हुआ। शंकराचार्य पर दर्ज कराया जा रहा है झूठा मुकदमा
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष महराज पर हुए जानलेवा हमले पर शिवपाल यादव ने कहा कि शंकराचार्य पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। भारतीय जनता पार्टी झूठे मुकदमे दर्ज कराती है। शंकराचार्य जी को कोर्ट से राहत मिली है और कोर्ट से ही न्याय मिलेगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि हम लोग तो नीतीश कुमार को दो बार प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। लेकिन वह राज्यसभा जाकर ही खुश हो गए। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को हटाना होगा इसके लिए समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत करके आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर 2027 में सरकार बनाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के विधायक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *