4 साल पहले युवती ने की इंटर रिलिजन मैरिज:ससुराल वाले धर्म परिवर्तन का बना रहे दबाव, इनकार करने पर ‘काफिर’ कहकर मारने की दी धमकी

4 साल पहले युवती ने की इंटर रिलिजन मैरिज:ससुराल वाले धर्म परिवर्तन का बना रहे दबाव, इनकार करने पर ‘काफिर’ कहकर मारने की दी धमकी

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में इंटर रिलिजन मैरिज करने वाली युवती ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले उस पर धर्म परिवर्तन और दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। इनकार करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार और प्रताड़ना की गई। युवती और उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। युवती की पहचान वार्ड नंबर 5, लोहार पट्टी रोड, नवाबगंज निवासी प्रिया घोष(23) के रूप में हुई है। प्रिया ने 7 जुलाई 2022 को स्वर्गीय मो. कमरेज के बेटे खुशाल अहमद(27) से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से लड़की अपने ससुराल में रहने लगी। लेकिन ससुराल वाले उसके हिंदू होने के कारण उसे कभी नहीं अपनाए। वे उसे इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर करते थे, लेकिन प्रिया ने हर बार इनकार किया। वहीं प्रिया ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 मार्च की शाम करीब 3 बजे वो जब घर के बाहर कपड़े सुखा रही थीं, तभी सास हलीमा खातून (50), देवर अहमद रेजा (25), महफूज रेजा (22), ननद महासरीन फातिमा (19), खुशनमा परवीन (32) समेत 6-7 अन्य लोग आए। उन्होंने कहा कि अब शादी मुस्लिम से हो गई है, इसलिए प्रिया को भी उनका धर्म अपनाना होगा। रमजान के महीने में रोजा रखना होगा, वरना घर छोड़कर जाना होगा। ‘काफिर’ कहकर दोनों को मारने की दी धमकी प्रिया के पति खुशाल ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि उन्होंने प्रिया से शादी उसके धर्म देखकर नहीं की, उसे अपनी मर्जी से धर्म मानने की आजादी है। यह सुनकर ससुराल वाले भड़क गए और खुशाल को ‘काफिर’ कहकर दोनों को मारने की धमकी दी। जमीन पर गिराकर लात-घूंसे से मारा सास हलीमा खातून ने प्रिया के बाल पकड़कर घसीटा, जबकि देवर अहमद रेजा ने धारदार चाकू से खुशाल पर जानलेवा वार किया। खुशाल ने हाथ से रोका, जिससे उनका हाथ गहराई से घायल हो गया। दूसरा देवर महफूज रेजा ने चाकू उठाकर हमला किया, जबकि महफूज ने बांस से प्रिया के सिर पर वार किया, जिससे सिर फट गया और खून बहने लगा। दोनों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारे गए। हल्ला सुनकर पड़ोसी आए तो हमलावर भागते हुए धमकी देते गए कि या तो मुस्लिम बन जाओ, वरना जान से मार देंगे। प्रिया के पति ने उनकी मां को बुलाया और दोनों को सदर अस्पताल किशनगंज ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। प्रिया को डर है कि ससुराल वाले उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में इंटर रिलिजन मैरिज करने वाली युवती ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले उस पर धर्म परिवर्तन और दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। इनकार करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार और प्रताड़ना की गई। युवती और उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। युवती की पहचान वार्ड नंबर 5, लोहार पट्टी रोड, नवाबगंज निवासी प्रिया घोष(23) के रूप में हुई है। प्रिया ने 7 जुलाई 2022 को स्वर्गीय मो. कमरेज के बेटे खुशाल अहमद(27) से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से लड़की अपने ससुराल में रहने लगी। लेकिन ससुराल वाले उसके हिंदू होने के कारण उसे कभी नहीं अपनाए। वे उसे इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर करते थे, लेकिन प्रिया ने हर बार इनकार किया। वहीं प्रिया ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 मार्च की शाम करीब 3 बजे वो जब घर के बाहर कपड़े सुखा रही थीं, तभी सास हलीमा खातून (50), देवर अहमद रेजा (25), महफूज रेजा (22), ननद महासरीन फातिमा (19), खुशनमा परवीन (32) समेत 6-7 अन्य लोग आए। उन्होंने कहा कि अब शादी मुस्लिम से हो गई है, इसलिए प्रिया को भी उनका धर्म अपनाना होगा। रमजान के महीने में रोजा रखना होगा, वरना घर छोड़कर जाना होगा। ‘काफिर’ कहकर दोनों को मारने की दी धमकी प्रिया के पति खुशाल ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि उन्होंने प्रिया से शादी उसके धर्म देखकर नहीं की, उसे अपनी मर्जी से धर्म मानने की आजादी है। यह सुनकर ससुराल वाले भड़क गए और खुशाल को ‘काफिर’ कहकर दोनों को मारने की धमकी दी। जमीन पर गिराकर लात-घूंसे से मारा सास हलीमा खातून ने प्रिया के बाल पकड़कर घसीटा, जबकि देवर अहमद रेजा ने धारदार चाकू से खुशाल पर जानलेवा वार किया। खुशाल ने हाथ से रोका, जिससे उनका हाथ गहराई से घायल हो गया। दूसरा देवर महफूज रेजा ने चाकू उठाकर हमला किया, जबकि महफूज ने बांस से प्रिया के सिर पर वार किया, जिससे सिर फट गया और खून बहने लगा। दोनों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारे गए। हल्ला सुनकर पड़ोसी आए तो हमलावर भागते हुए धमकी देते गए कि या तो मुस्लिम बन जाओ, वरना जान से मार देंगे। प्रिया के पति ने उनकी मां को बुलाया और दोनों को सदर अस्पताल किशनगंज ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। प्रिया को डर है कि ससुराल वाले उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *