Iran Israel Conflict: एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने हाल ही में देशवासियों से वार के बीच एक संदेश शेयर किया है, जिसमें खुशबू पाटनी ने हाल ही में उठे कुछ युद्ध संबंधी मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए देशवासियों को समझाने की कोशिश कि, ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रही जंग हमारा देश भारत नहीं है और हमें इस मामले को भावनाओं से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
धर्म और मजहब की लड़ाई समझना है भूल
खुशबू पाटनी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस जंग को धर्म और मजहब की लड़ाई समझना एक बड़ी भूल होगी। ये संघर्ष राजनीतिक, सुरक्षा और क्षेत्रीय प्रभाव के लिए है, जिसमें जियोपॉलिटिक्स, मिलिट्री स्ट्रैटिजी और ग्लोबल अलायंस का असर होता है। इसलिए आम लोग इसे समझने में कठिनाई महसूस करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि जब तक भारत सीधे इस युद्ध में शामिल नहीं है, तब तक हमें भावनात्मक तरीके से इसमें कूदना सही नहीं है।

इतना ही नहीं, खूशबू पाटनी ने आगे कहा, “ईरान हमारा देश नहीं है। किसी दूसरे देश की राजनीति के लिए हमारे ही देशवासियों के बीच लड़ाई कराना बिल्कुल भी समझदारी नहीं होगी। इसीलिए इस कठिन समय में कोई भी बाहरी देश हमें बचाने नहीं आएगा और हमें अपने देश के साथ मजबूती से खड़ा रहना चाहिए और समझदारी से काम लेना चाहिए।” साथ ही, इस पोस्ट के लास्ट में खुशबू में लिखा,” युद्ध ज्यादातर राजनीतिक होते हैं, न कि व्यक्तिगत। इसलिए सोच-समझकर ही कदम उठाए जाने चाहिए।”
12 साल तक देश सेवा में दिया अहम योगदान
बता दें, खुशबू पाटनी भारतीय सेना की पूर्व मेजर हैं और उन्होंने करीब 12 साल तक देश सेवा में अहम योगदान दिया है। खुशबू पाटनी आर्मी में लेफ्टिनेंट से अपनी सेवा शुरू की और मेजर के पद तक पहुंचीं। वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिटनेस और सामाजिक मुद्दों से जुड़े पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा, खुशबू अपने परिवार के साथ मिलकर खेती-बाड़ी के कामों में भी हाथ बंटाती हैं।


