बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:CM पद छोड़ नीतीश जाएंगे राज्यसभा; पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, 3 दोस्तों को मारी गोली, 2 की मौत

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। CM नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा कैंडिडेट के लिए नामांकन दाखिल किया। CM के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. नीतीश ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन बिहार के CM नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा कैंडिडेट के लिए नामांकन दाखिल किया। CM के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 2. बॉयफ्रेंड ने रेप के बाद प्रेमिका का मर्डर किया पूर्णिया में 13 साल की छात्रा से रेप के बाद हत्या कर दी गई। मर्डर का आरोप लड़की के बॉयफ्रेंड(16) पर ही लगा है। बॉयफ्रेंड ने फोन कर लड़की को मिलने बुलाया। जबरन रेप के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मर्डर के बाद लाश बांस की झाड़ी से लटका दिया। लाश घर से 500 मीटर दूर अमौर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पूरी खबर पढ़ें 3. खामेनेई की मौत के बाद किशनगंज में पसरा मातम ईरान-इजराइल के बीच चल रही जंग ने सिर्फ पश्चिम एशिया को ही नहीं, बल्कि भारत के कोने-कोने तक हलचल पैदा कर दी है। किशनगंज का “मिनी ईरान” इसका जीवंत उदाहरण बन गया है, जहां सदियों से बसे शिया परिवार खुद को उस संघर्ष से जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। मिनी ईरान की गलियों में इन दिनों अगर किसी एक मुद्दे की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वह इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग है। पूरी खबर पढ़ें
4. बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की आज लास्ट डेट है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए पर्चा भर दिया है। उन्होंने खुद राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवेश राम ने भी सीएम नीतीश के साथ नॉमिनेशन किया है। JDU के रामनाथ ठाकुर ने भी पर्चा भरा है। नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 5. बिहार में मार्च में चलने लगेंगे AC–अप्रैल में लू बिहार में मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम शुष्क रहेगा। चिलचिलाती धूप के चलते दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल होगा। पूरी खबर पढ़ें
6. भागलपुर में 3 दोस्तों को मारी गोली, 2 की मौत भागलपुर में बुधवार देर रात अपराधियों ने 3 युवकों को गोली मार दी। 2 की मौके पर ही मौत हो गई, तीसरे की हालत गंभीर है। घायल को इलाज के लिए PMCH में एडमिट कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें 7. मोतिहारी में तीन बहनों का एक चिता पर हुआ अंतिम संस्कार मंगलवार की शाम मोतिहारी के लोहरगांवा में जो हुआ, उसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। नहाने के दौरान एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में छह मासूम बच्चे सभी 6 से 12 साल की उम्र के तालाब में डूबकर मौत का शिकार हो गए। होली से ठीक पहले पूरे गांव में मातम पसर गया। पूरी खबर पढ़ें
8. हरियाणा के 5 लोगों की मधुबनी में मौत, महिला भी शामिल बिहार के मधुबनी में हरियाणा के रहने वाले 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो से लोग नेपाल और नॉर्थ ईस्ट घूमने जा रहे थे। इसी दौरान परसाधाम चौक के पास हाईवे पर ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें 9. होली के दिन PMCH में सबसे ज्यादा पहुंचे घायल होली के दिन पटना की सड़कों पर हुए सड़क हादसों के कारण शहर के अस्पतालों में भारी भीड़ देखी गई। इन दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हुए, जिन्हें विभिन्न सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में सबसे ज्यादा 25 घायलों का इलाज किया गया। पूरी खबर पढ़ें

10. पूर्णिया में पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पूर्णिया और सुपौल में पेट्रोल की किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी की अफवाह फैल गई। इसके बाद लोग पेट्रोल पंप पर जुट गए। पूर्णिया के अमौर के साथ ही सुपौल के बसंतपुर प्रखंड के सीमावर्ती इलाकों वीरपुर और भीमनगर में लोग गाड़ी की टंकी फूल कराने पेट्रोल पंप पहुंच गए। पूरी खबर पढ़ें 11. मोकामा में ग्रामीणों और सीआरपीएफ में झड़प मोकामा घाट के औंटा गांव में बुधवार देर शाम सीआरपीएफ जवानों और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प से इलाके में तनाव फैल गया। घटना में कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के युवक शांतिपूर्वक होली मना रहे थे, तभी करीब 100 सीआरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 12. दरभंगा में रंग खेलने के विवाद में भिड़े 2 गुट, 8 उपद्रवी गिरफ्तार दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में होली के दिन रंग खेलने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पथराव में एक महिला पुलिसकर्मी समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना भरूल्ली पंचायत स्थित लोरीका गांव वार्ड-09 की है। पूरी खबर पढ़ें
13. भांजी से प्यार में पेड़ से लटककर दी जान मोतिहारी में एक युवक ने अपनी भांजी के प्यार में सुसाइड कर लिया है। घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में उसका शव पेड़ से लटका मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव की है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय प्रकाश माझी के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. किशनगंज में 4 घंटे रुकी ट्रेन, ड्राइवर ने ड्यूटी के बाद चलाने से किया इनकार किशनगंज जिले के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक डेमू ट्रेन के ड्राइवर ने अपनी 9 घंटे की ड्यूटी पूरी होने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। इस कारण मालदा से सिलीगुड़ी जा रही ट्रेन संख्या 75719 प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर दोपहर 2:52 बजे से लगभग 4 घंटे तक खड़ी रही, जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें
जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के सभी जिलों में कल सुबह से ही तेज धूप निकलने की संभावना बिहार के सभी जिलों में कल यानी शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। CM नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा कैंडिडेट के लिए नामांकन दाखिल किया। CM के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. नीतीश ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन बिहार के CM नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा कैंडिडेट के लिए नामांकन दाखिल किया। CM के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 2. बॉयफ्रेंड ने रेप के बाद प्रेमिका का मर्डर किया पूर्णिया में 13 साल की छात्रा से रेप के बाद हत्या कर दी गई। मर्डर का आरोप लड़की के बॉयफ्रेंड(16) पर ही लगा है। बॉयफ्रेंड ने फोन कर लड़की को मिलने बुलाया। जबरन रेप के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मर्डर के बाद लाश बांस की झाड़ी से लटका दिया। लाश घर से 500 मीटर दूर अमौर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पूरी खबर पढ़ें 3. खामेनेई की मौत के बाद किशनगंज में पसरा मातम ईरान-इजराइल के बीच चल रही जंग ने सिर्फ पश्चिम एशिया को ही नहीं, बल्कि भारत के कोने-कोने तक हलचल पैदा कर दी है। किशनगंज का “मिनी ईरान” इसका जीवंत उदाहरण बन गया है, जहां सदियों से बसे शिया परिवार खुद को उस संघर्ष से जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। मिनी ईरान की गलियों में इन दिनों अगर किसी एक मुद्दे की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वह इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग है। पूरी खबर पढ़ें
4. बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की आज लास्ट डेट है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए पर्चा भर दिया है। उन्होंने खुद राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवेश राम ने भी सीएम नीतीश के साथ नॉमिनेशन किया है। JDU के रामनाथ ठाकुर ने भी पर्चा भरा है। नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 5. बिहार में मार्च में चलने लगेंगे AC–अप्रैल में लू बिहार में मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम शुष्क रहेगा। चिलचिलाती धूप के चलते दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल होगा। पूरी खबर पढ़ें
6. भागलपुर में 3 दोस्तों को मारी गोली, 2 की मौत भागलपुर में बुधवार देर रात अपराधियों ने 3 युवकों को गोली मार दी। 2 की मौके पर ही मौत हो गई, तीसरे की हालत गंभीर है। घायल को इलाज के लिए PMCH में एडमिट कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें 7. मोतिहारी में तीन बहनों का एक चिता पर हुआ अंतिम संस्कार मंगलवार की शाम मोतिहारी के लोहरगांवा में जो हुआ, उसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। नहाने के दौरान एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में छह मासूम बच्चे सभी 6 से 12 साल की उम्र के तालाब में डूबकर मौत का शिकार हो गए। होली से ठीक पहले पूरे गांव में मातम पसर गया। पूरी खबर पढ़ें
8. हरियाणा के 5 लोगों की मधुबनी में मौत, महिला भी शामिल बिहार के मधुबनी में हरियाणा के रहने वाले 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो से लोग नेपाल और नॉर्थ ईस्ट घूमने जा रहे थे। इसी दौरान परसाधाम चौक के पास हाईवे पर ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें 9. होली के दिन PMCH में सबसे ज्यादा पहुंचे घायल होली के दिन पटना की सड़कों पर हुए सड़क हादसों के कारण शहर के अस्पतालों में भारी भीड़ देखी गई। इन दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हुए, जिन्हें विभिन्न सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में सबसे ज्यादा 25 घायलों का इलाज किया गया। पूरी खबर पढ़ें

10. पूर्णिया में पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पूर्णिया और सुपौल में पेट्रोल की किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी की अफवाह फैल गई। इसके बाद लोग पेट्रोल पंप पर जुट गए। पूर्णिया के अमौर के साथ ही सुपौल के बसंतपुर प्रखंड के सीमावर्ती इलाकों वीरपुर और भीमनगर में लोग गाड़ी की टंकी फूल कराने पेट्रोल पंप पहुंच गए। पूरी खबर पढ़ें 11. मोकामा में ग्रामीणों और सीआरपीएफ में झड़प मोकामा घाट के औंटा गांव में बुधवार देर शाम सीआरपीएफ जवानों और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प से इलाके में तनाव फैल गया। घटना में कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के युवक शांतिपूर्वक होली मना रहे थे, तभी करीब 100 सीआरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 12. दरभंगा में रंग खेलने के विवाद में भिड़े 2 गुट, 8 उपद्रवी गिरफ्तार दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में होली के दिन रंग खेलने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पथराव में एक महिला पुलिसकर्मी समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना भरूल्ली पंचायत स्थित लोरीका गांव वार्ड-09 की है। पूरी खबर पढ़ें
13. भांजी से प्यार में पेड़ से लटककर दी जान मोतिहारी में एक युवक ने अपनी भांजी के प्यार में सुसाइड कर लिया है। घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में उसका शव पेड़ से लटका मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव की है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय प्रकाश माझी के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. किशनगंज में 4 घंटे रुकी ट्रेन, ड्राइवर ने ड्यूटी के बाद चलाने से किया इनकार किशनगंज जिले के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक डेमू ट्रेन के ड्राइवर ने अपनी 9 घंटे की ड्यूटी पूरी होने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। इस कारण मालदा से सिलीगुड़ी जा रही ट्रेन संख्या 75719 प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर दोपहर 2:52 बजे से लगभग 4 घंटे तक खड़ी रही, जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें
जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के सभी जिलों में कल सुबह से ही तेज धूप निकलने की संभावना बिहार के सभी जिलों में कल यानी शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *