सरकार महिलाओं को सशक्त करना चाहती हैं:वर्कशॉप में उठाएं गए मुद्दों को नोट कर उन पर काम होना चाहिए

सरकार महिलाओं को सशक्त करना चाहती हैं:वर्कशॉप में उठाएं गए मुद्दों को नोट कर उन पर काम होना चाहिए

जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग पाली के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 सप्ताह कार्यक्रम के उपलक्ष्य में मीडिया कार्यशाला का आयोजन ‘‘आत्मा‘‘ कृषि विभाग के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी ने दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भागीरथ चौधरी उपनिदेशक महिला अधिकारिता ने बताया गया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधि, मीडिया, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं एनजीओ द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार व उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया
मुख्य अतिथि सुनिल भण्डारी ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हितार्थ चलाई जाने वाली योजनाओं चर्चा करते हुए बताया की प्रदेश व देश की महिलाएं सशक्त हो, उनके चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व शिक्षा को मध्यनजर रखते हुए लखपति दीदी जैसी योजनाओं पर धरातल पर लाया गया एवं महिलाओं को सशक्त करने एवं उन्हे समान अवसर प्रदान करने के लिए संसद में एक तिहाई आरक्षण देकर महिलाओं की भागीदारी को भी महत्वपुर्ण माना है। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में जो मुद्दे उठाए गए है उन मुददों को नोट कर उन पर काम होना चाहिए। तभी इस वर्कशॉप की सार्थका साबित होगी। कार्यशाला में अधिकारी व कार्मिकों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता सहायक निदेशक टीना अरोडा ने विधि से संघर्षरत बालकों, गोद लेने की प्रक्रिया, अनाश्रित एव असुरक्षित बच्चों, दतक ग्रहण, बाल श्रम व बाल विवाह आदि की जानकारी दी।
इसी प्रकार अमृत जांगिड वरिष्ठ महिला अधिकारिता द्वारा विभागीय योजना मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह एवं अनुदान योजना 2021 व कालीबाई भील उडान योजना की जानकारी दी। रीना मेवाडा सुपरवाईजर समेकित बाल विकास द्वारा मुख्यमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी। महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र रोहट मानसी भंसाली ने बताया कि महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र पर पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग कर उन्हे विधिक सहायता प्रदान करना एवं दोनो पक्षों की समझाईश कर सुलह करवाने का कार्य किया जाता है। राजश्री जेण्डर स्पेशलिस्ट जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वुमन ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ, लाडो प्रोत्साहन एवं जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वुमन से संबंधित जानकारी दी।
कार्यशाला की अगली कड़ी में सुनीता व राधा कालिका पेट्रोलिंग टीम ने शहर में महिला उत्पीड़न, छेडछाड़ आदि गंभीर मामलों पर टीम द्वारा मॉनिटरिंग कर पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई की जाती है तथा दोषी मनचलों को उचित सजा एवं दण्डनीय कार्यवाही की जाती है। देवी बामणिया केन्द्र प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा पीड़ित महिला व बालिकाओं को सखी सेन्टर द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क सेवाओं की जानकारी दी।
इसी क्रम में बीजेपी प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2, अंत्योदय योजना व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बीजेपी नेता नारायण कुमावत ने पॉक्सो के अंतर्गत पीडित महिलाओं को कानूनी सलाह व दोषियों के सजा के प्रावधान के बारे में जानकारी दी। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मांगीलाल तंवर ने पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र, विवाह पूर्व संवाद केन्द्र व विधिक जानकारी देते हुए कार्यक्रम का मंच संचालन किया।
इस कार्यशाला में पूर्व सभापति मूलसिंह भाटी, जनप्रतिनिधि रामकिशोर साबू, अशोक चौधरी, भाग्यश्री, इंदुबाला, अजीज खान व विक्रम चौधरी सहित कई जने मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *