होली पर अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने चेकिंग में शराब, नकदी और बाइक किया बरामद

होली पर अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने चेकिंग में शराब, नकदी और बाइक किया बरामद

श्रावस्ती में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत सोनवा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 29 पाउच अवैध देशी शराब, नकदी और एक दोपहिया वाहन बरामद किया है। थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम होली त्योहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था ड्यूटी और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लक्ष्मननगर चौकी क्षेत्र में तिलकराम कुट्टी के पास कच्ची सड़क, बहदग्राम बेडसरी में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखा। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक बोरे में 29 पाउच अवैध देशी शराब मिली। मौके से 6292 रुपये नकद और अवैध शराब की बिक्री व परिवहन में इस्तेमाल किया गया एक दोपहिया वाहन भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय जायसवाल पुत्र रामलखन जायसवाल के रूप में हुई है, जो चहलारी घाट, थाना हरदी, जनपद बहराइच का निवासी है। उसे तिलकराम कुट्टी के पास कच्ची सड़क, बहदग्राम बेडसरी, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सोनवा थाने में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होली के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *