पूर्णिया में होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की सख्ती नजर आ रही है। सड़कों पर पेट्रोलिंग, वाहन जांच तेज कर दी गई है। फ्लैग मार्च किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत ने लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की है। होली के दिन विभिन्न चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की जा रही है। शनिवार से सोमवार के बीच 15 लाख रुपए से अधिक के चालान काटे गए हैं। बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग और लहरिया कट जैसे खतरनाक स्टंट करने वाले बाइकर्स पर विशेष नजर रखी जा रही है। होली तक बाइकर्स के खिलाफ विशेष अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च वहीं होली से पूर्व संध्या पर के.हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार की अगुवाई में के.हाट थाना क्षेत्र इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया। सहायक खजांची, मरंगा थाना, सदर थाना और मधुबनी थाना समेत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने मार्च कर आमजनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर जिले भर में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है। ट्रेनों पर भी रखी जा रही नजर
होली के मद्देनजर शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। पिछले 3 दिनों में शराब एवं मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में 250 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रतिदिन औसतन 30 आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है। जिले में 265 अतिरिक्त पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
नेपाल सीमा से सटे जोगबनी रूट को विशेष रूप से संवेदनशील मानते हुए जोगबनी-पूर्णिया जंक्शन रेलखंड पर आरपीएफ की ओर से बारीकी से जांच की जा रही है। हर ट्रेन की निगरानी की जा रही है। कटिहार-पूर्णिया और पूर्णिया-जोगबनी रेलखंड पर कटिहार और जोगबनी में होल्डिंग एरिया भी बनाए जा रहे हैं, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई हो सके। पूर्णिया में होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की सख्ती नजर आ रही है। सड़कों पर पेट्रोलिंग, वाहन जांच तेज कर दी गई है। फ्लैग मार्च किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत ने लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की है। होली के दिन विभिन्न चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की जा रही है। शनिवार से सोमवार के बीच 15 लाख रुपए से अधिक के चालान काटे गए हैं। बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग और लहरिया कट जैसे खतरनाक स्टंट करने वाले बाइकर्स पर विशेष नजर रखी जा रही है। होली तक बाइकर्स के खिलाफ विशेष अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च वहीं होली से पूर्व संध्या पर के.हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार की अगुवाई में के.हाट थाना क्षेत्र इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया। सहायक खजांची, मरंगा थाना, सदर थाना और मधुबनी थाना समेत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने मार्च कर आमजनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर जिले भर में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है। ट्रेनों पर भी रखी जा रही नजर
होली के मद्देनजर शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। पिछले 3 दिनों में शराब एवं मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में 250 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रतिदिन औसतन 30 आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है। जिले में 265 अतिरिक्त पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
नेपाल सीमा से सटे जोगबनी रूट को विशेष रूप से संवेदनशील मानते हुए जोगबनी-पूर्णिया जंक्शन रेलखंड पर आरपीएफ की ओर से बारीकी से जांच की जा रही है। हर ट्रेन की निगरानी की जा रही है। कटिहार-पूर्णिया और पूर्णिया-जोगबनी रेलखंड पर कटिहार और जोगबनी में होल्डिंग एरिया भी बनाए जा रहे हैं, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई हो सके।


