आज भी खुले रहेंगे सभी सरकारी अस्पताल:मरीजों को मिलेगी OPD सुविधा, सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेंगे डॉक्टर

आज भी खुले रहेंगे सभी सरकारी अस्पताल:मरीजों को मिलेगी OPD सुविधा, सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेंगे डॉक्टर

बैतूल में होली के शासकीय अवकाश के बावजूद जिले के सभी सरकारी अस्पताल और आयुष संस्थान दो घंटे तक खुले रहेंगे। मरीजों को इलाज में दिक्कत न हो, इसके लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि सभी स्वास्थ्य संस्थान सुबह 9 बजे से 11 बजे तक संचालित होंगे। इस दौरान ओपीडी सेवा चालू रहेगी और डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहेंगे। जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने भी बताया कि आयुष विभाग के सभी केंद्र तय समय तक खुले रहेंगे। विभाग का कहना है कि त्योहार के दिन भी मरीजों को समय पर इलाज मिल सके, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *