पूर्णिया में गणपति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई, एमएलसी राजेंद्र गुप्ता ने खेली फूलों की होली

पूर्णिया में गणपति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई, एमएलसी राजेंद्र गुप्ता ने खेली फूलों की होली

पूर्णिया के मुरारी टोल कसबा चौक स्थित श्री श्री 108 सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हो गया। इस अवसर पर एमएलसी राजेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्वान पुरोहितों और आचार्य तिवारी बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई, जिसमें विधि-विधान से होम-हवन भी किया गया। गणेश भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा कसबा भक्तिमय हो उठा। मंदिर के आसपास के क्षेत्रों को गणेश जी के चित्र वाली भगवा पताकाओं से सजाया गया था। अनुष्ठान संपन्न होने के बाद एक विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसके बाद भक्तों और श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। इस दौरान पूरा कसबा भक्तिमय गीतों से गूंज उठा। सिद्धि विनायक मंदिर में डॉ. अनिमेष गुप्ता और डॉ. सुमन गुप्ता ने पूजा-अर्चना की। पूजन कार्य तिवारी बाबा के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। गणपति भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद, आयोजक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि एमएलसी राजेंद्र गुप्ता को अंगवस्त्र और गणेश भगवान की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरांत एमएलसी राजेंद्र गुप्ता ने मंदिर में उपस्थित भक्तों और श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली खेली। इस अवसर पर एमएलसी राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अब निश्चित रूप से गणपति भगवान की कृपा पूरे कसबा पर बरसेगी। उन्होंने बताया कि वे स्वयं इस अनुष्ठान में शामिल होने के लिए पटना से आए थे। उन्होंने आयोजक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता को गणपति अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस महा अनुष्ठान में डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, पिंकी गुप्ता, पारस नाथ साह, मधुकर साह, अमरेंद्र कुमार, प्रदीप अग्रवाल, आलोक लोहिया, रवि गुप्ता, दीपक गुप्ता, रविंद्र साह, सपना सिंहा, स्वीटी कुमारी और अमिता गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने मिलकर फूलों की होली का आनंद लिया। पूर्णिया के मुरारी टोल कसबा चौक स्थित श्री श्री 108 सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हो गया। इस अवसर पर एमएलसी राजेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्वान पुरोहितों और आचार्य तिवारी बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई, जिसमें विधि-विधान से होम-हवन भी किया गया। गणेश भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा कसबा भक्तिमय हो उठा। मंदिर के आसपास के क्षेत्रों को गणेश जी के चित्र वाली भगवा पताकाओं से सजाया गया था। अनुष्ठान संपन्न होने के बाद एक विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसके बाद भक्तों और श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। इस दौरान पूरा कसबा भक्तिमय गीतों से गूंज उठा। सिद्धि विनायक मंदिर में डॉ. अनिमेष गुप्ता और डॉ. सुमन गुप्ता ने पूजा-अर्चना की। पूजन कार्य तिवारी बाबा के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। गणपति भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद, आयोजक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि एमएलसी राजेंद्र गुप्ता को अंगवस्त्र और गणेश भगवान की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरांत एमएलसी राजेंद्र गुप्ता ने मंदिर में उपस्थित भक्तों और श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली खेली। इस अवसर पर एमएलसी राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अब निश्चित रूप से गणपति भगवान की कृपा पूरे कसबा पर बरसेगी। उन्होंने बताया कि वे स्वयं इस अनुष्ठान में शामिल होने के लिए पटना से आए थे। उन्होंने आयोजक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता को गणपति अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस महा अनुष्ठान में डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, पिंकी गुप्ता, पारस नाथ साह, मधुकर साह, अमरेंद्र कुमार, प्रदीप अग्रवाल, आलोक लोहिया, रवि गुप्ता, दीपक गुप्ता, रविंद्र साह, सपना सिंहा, स्वीटी कुमारी और अमिता गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने मिलकर फूलों की होली का आनंद लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *