पानीपत में जानलेवा हमला करने का दूसरा आरोपी काबू:बाइक बरामद; 2 दिन के पुलिस रिमांड पर, लाठी-डंडों और रॉड से पीटा

पानीपत में जानलेवा हमला करने का दूसरा आरोपी काबू:बाइक बरामद; 2 दिन के पुलिस रिमांड पर, लाठी-डंडों और रॉड से पीटा

पानीपत जिले के मतलौडा में पुलिस ने अहर-अटावला रोड पर बाइक सवार तीन युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में दूसरे आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक भी बरामद की है। यह घटना 6 फरवरी को हुई थी। सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी प्रिंस ने अपने पहले से गिरफ्तार साथी जतिन (निवासी ऊंटला) और अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। दो दिन के पुलिस रिमांड आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान फरार अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाया जाएगा। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी जतिन के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक ऑल्टो कार बरामद की गई थी। जतिन को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। पीछ से कार ने मारी थी टक्कर शेरा गांव निवासी रितेश पुत्र राजपाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि 6 फरवरी को शाम करीब 4:30 बजे वह अपने साथी हर्षित और पंकज के साथ बाइक पर मतलौड़ा से भालसी फाटक की ओर जा रहे थे। पीछे से आई एक ऑल्टो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। जब उन्होंने कार रोकने की कोशिश की, तो ड्राइवर उसे भगा ले गया। 8-10 लड़कों के साथ रास्ता रोकने का आरोप शिकायत के अनुसार, कार ड्राइवर ने गांव अटावला के पास अहर रोड पर सरस्वती स्कूल के पास 8-10 लड़कों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। इन लोगों ने लाठी-डंडों और रॉड से उन पर हमला कर दिया। रितेश ने बताया कि वह हमलावरों में से कुछ को पहचानता था, जिनमें दीपक (खंडरा), परमजीत, जतिन (ऊंटला), प्रिंस और आदित्य (जवाहरा) शामिल थे। जबदस्ती राजीनामे पर साइन करवाए हमलावर उन्हें जबरदस्ती अहर मोड़ पर ले गए और राजीनामे पर साइन करवा लिए। इस दौरान हर्षित बेहोश हो गया था, जिसे पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रितेश की शिकायत पर थाना मतलौड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *