पटना के जक्कनपुर इलाके के मीठापुर बाईपास पर रविवार को राहगीर से लूटपाट करने वाले 3 अपराधी पकड़े गए हैं। उनके पास से लूट की रकम में से 800, मोबाइल और घटना के वक्त इस्तेमाल किए गए ऑटो बरामद किए गए हैं। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया, रविवार को एक राहगीर दानापुर से ऑटो पड़कर मीठापुर की ओर आ रहा था। इसी बीच मीठापुर फ्लाईओवर पुल के ऊपर ऑटो में सवार 4 लिफ्ट गैंग के बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। हथियार के बल पर राहगीर के मोबाइल, 6300 रुपए लूट लिए थे। जिस हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया गया था, उसे भी जप्त किया गया है। जांच के दौरान पता चला है कि यह गन लाइटर है। पकड़े गए आरोपियों का अपराधी के इतिहास भी रहा है। सभी अपराधी पटना के रहने वाले हैं पूर्वी SP ने बताया कि सभी पकड़े गए अपराधी पटना के रहने वाले हैं। इनकी पहचान विक्की कुमार, विकास कुमार और छोटू कुमार के तौर पर हुई है। यह सभी संयोजित तरीके से घटना को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल एक आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लिफ्ट गैंग के नेटवर्क को खंगाल में पुलिस पुलिस इस ऑटो लिफ्टर गैंग के नेटवर्क को खंगाल में जुटी है। अभी तक की जांच में जो बात सामने आई है, इसके मुताबिक यह गैंग भीड़भाड़ वाली जगह पर ऑटो लेकर खड़ा रहता है। पहले से उसमें इस गैंग की कुछ सदस्य बैठे होते हैं। जैसी कोई यात्री संबंधित रूट में जाने के लिए ऑटो में बैठता है, उसे बीच रास्ते में ले जाकर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। पटना के जक्कनपुर इलाके के मीठापुर बाईपास पर रविवार को राहगीर से लूटपाट करने वाले 3 अपराधी पकड़े गए हैं। उनके पास से लूट की रकम में से 800, मोबाइल और घटना के वक्त इस्तेमाल किए गए ऑटो बरामद किए गए हैं। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया, रविवार को एक राहगीर दानापुर से ऑटो पड़कर मीठापुर की ओर आ रहा था। इसी बीच मीठापुर फ्लाईओवर पुल के ऊपर ऑटो में सवार 4 लिफ्ट गैंग के बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। हथियार के बल पर राहगीर के मोबाइल, 6300 रुपए लूट लिए थे। जिस हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया गया था, उसे भी जप्त किया गया है। जांच के दौरान पता चला है कि यह गन लाइटर है। पकड़े गए आरोपियों का अपराधी के इतिहास भी रहा है। सभी अपराधी पटना के रहने वाले हैं पूर्वी SP ने बताया कि सभी पकड़े गए अपराधी पटना के रहने वाले हैं। इनकी पहचान विक्की कुमार, विकास कुमार और छोटू कुमार के तौर पर हुई है। यह सभी संयोजित तरीके से घटना को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल एक आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लिफ्ट गैंग के नेटवर्क को खंगाल में पुलिस पुलिस इस ऑटो लिफ्टर गैंग के नेटवर्क को खंगाल में जुटी है। अभी तक की जांच में जो बात सामने आई है, इसके मुताबिक यह गैंग भीड़भाड़ वाली जगह पर ऑटो लेकर खड़ा रहता है। पहले से उसमें इस गैंग की कुछ सदस्य बैठे होते हैं। जैसी कोई यात्री संबंधित रूट में जाने के लिए ऑटो में बैठता है, उसे बीच रास्ते में ले जाकर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं।


