होली पर 3 मार्च को शेयर बाजार बंद रहेगा:NSE-BSE में ट्रेडिंग नहीं होगी, MCX शाम के सेशन में ओपन होगा; 4 मार्च को मार्केट खुलेगा

होली पर 3 मार्च को शेयर बाजार बंद रहेगा:NSE-BSE में ट्रेडिंग नहीं होगी, MCX शाम के सेशन में ओपन होगा; 4 मार्च को मार्केट खुलेगा

देशभर में होली की तारीख को लेकर जारी कन्फ्यूजन के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने अपनी छुट्टियों का कैलेंडर साफ कर दिया है। शेयर बाजार मंगलवार (3 मार्च 2026) को होली के अवसर पर बंद रहेंगे। इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में कोई कामकाज नहीं होगा। हालांकि, कमोडिटी मार्केट (MCX) के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। 3 मार्च को सुबह का सेशन बंद, शाम को कमोडिटी मार्केट खुलेगा मंगलवार को शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहने के साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी सुबह के सेशन में बंद रहेगा। हालांकि, निवेशकों के लिए शाम का सेशन खुला रहेगा। MCX पर ट्रेडिंग शाम 5:00 बजे से रात 11:55 बजे तक होगी। वहीं नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पूरे दिन बंद रहेगा। यह एग्री कमोडिटीज का प्लेटफॉर्म है। वहीं ‌BSE-NSE दोनों एक्सचेंजों में बुधवार 4 मार्च 2026 को रेगुलर ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी। कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टिकी बाजार की नजर दुनियाभर के निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को लेकर है। यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जहां से ग्लोबल ऑयल सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है। अगर इस संघर्ष के कारण यह मार्ग ब्लॉक होता है या सप्लाई में बाधा आती है, तो कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसका सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर पड़ेगा। 2026 की प्रमुख छुट्टियां सोर्स- NSE मार्च में दो और छुट्टियां: रामनवमी और महावीर जयंती पर बाजार बंद रहेगा मार्च का महीना शेयर बाजार के निवेशकों के लिए छुट्टियों वाला रहने वाला है। होली के अलावा इस महीने में दो और बड़े अवकाश होंगे। 26 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर भी NSE और BSE में ट्रेडिंग एक्टिविटी बंद रहेंगी। शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर मार्च में वर्किंग डेज कम रहने वाले हैं। रेगुलर मार्केट टाइमिंग: सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 तक होती है ट्रेडिंग सामान्य दिनों में भारतीय शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहते हैं। ट्रेडिंग की शुरुआत सुबह 9:00 बजे 15 मिनट के प्री-ओपन सेशन से होती है, जिसके बाद 9:15 बजे मुख्य बाजार खुलता है। फिर ट्रेडिंग दोपहर 3:30 बजे समाप्त होती है। शनिवार और रविवार को मार्केट में नियमित अवकाश रहता है। ये खबर भी पढ़ें… FII ने फरवरी में भारतीय-बाजार में ₹22,615 करोड़ निवेश किए: यह 17 महीने का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट; भारत-US ट्रेड डील और बेहतर कॉर्पोरेट अर्निंग्स का असर फरवरी महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त वापसी की है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने विदेशी निवेशकों ने ₹22,615 करोड़ के शेयर खरीदे। यह पिछले 17 महीनों में विदेशी निवेश का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले सितंबर 2024 में FPIs ने ₹57,724 करोड़ का निवेश किया था। बाजार जानकारों का मानना है कि भारत और अमेरिका के बीच हुई अंतरिम ट्रेड डील, शेयरों की कीमतों में सुधार और कंपनियों के तीसरी तिमाही (Q3) के शानदार नतीजों ने निवेशकों का भरोसा लौटाया है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *