भास्कर न्यूज | गोविंदगंज पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गोविंदगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी बागड़ यादव उर्फ बृजकिशोर के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस यादव के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक का हाथ में हथियार लेकर डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो पर प्रिंस यादव लिखा था। जिसको गंभीरता से लेते हुए मोतिहारी एसपी के निर्देश पर अरेराज डीएसपी रवि कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवादा गांव में छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। निशानदेही पर पुलिस ने एक कट्टा, एक कारतूस व मोबाइल बरामद किया। भास्कर न्यूज | गोविंदगंज पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गोविंदगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी बागड़ यादव उर्फ बृजकिशोर के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस यादव के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक का हाथ में हथियार लेकर डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो पर प्रिंस यादव लिखा था। जिसको गंभीरता से लेते हुए मोतिहारी एसपी के निर्देश पर अरेराज डीएसपी रवि कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवादा गांव में छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। निशानदेही पर पुलिस ने एक कट्टा, एक कारतूस व मोबाइल बरामद किया।


