सिटी रिपोर्टर }नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड ग्लोबल फेस्टिवल एवं वर्ल्ड ग्लोबल समिट 2026 के दौरान जयपुर के संस्कृतिकर्मी जीतेंद्र शर्मा को वर्ष 2026 का वर्ल्ड ग्लोबल इम्पैक्ट अवॉर्ड प्रदान किया गया। आई.आई. कल्चरल सेंटर में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय समिट में अमेरिका, इटली, स्वीडन, अफ्रीका, रूस सहित 20 देशों से संस्कृति, कला, शिक्षा, उद्योग, विज्ञान, स्वास्थ्य, राजनीति एवं महिला सशक्तीकरण जैसे विविध क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


