कार रैली से वुमन हेल्थ अवेयरनेस का संदेश… खेली फूलों की होली

कार रैली से वुमन हेल्थ अवेयरनेस का संदेश… खेली फूलों की होली

क्लब मेंबर्स ने मनभावन गीतों पर फूलांें की होली खेली। साथ ही स्लोगन, बैलून और पोस्टर्स से सजी कारों में सवार महिलाओं ने वुमन हेल्थ और ट्रैफिक अवेयरनेस का संदेश दिया। मौका था इंटरनेशनल वुमंस डे वीक के उपलक्ष्य में शहर में आयोजित जोलो लेबल पिंक वुमनिया फन कार रैली का। मानसरोवर स्थित सिटी पार्क से शुरू हुई यह रैली शहर के मुख्य स्थानों से होते हुए बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंचकर संपन्न हुई। रैली का आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, साहस और ड्राइविंग स्किल्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के किया गया था। क्लब की ओर से निकाली गई इस रैली को सांसद मंजू शर्मा, आईएएस नीरज के. पवन, एडीजी ट्रैफिक डॉ. बी.एल. मीणा, हाउसिंग बोर्ड चीफ इंजीनियर प्रतीक श्रीवास्तव ने फ्लैग अॉफ कर रवाना किया। इस मौके पर जोलो लेबल के फाउंडर रघुनंदन रावत भी मौजूद रहे। पुलिस-डाकू वाले किरदारों में पहुंची महिलाएं महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा के साथ पुलिस और डाकू वाले किरदारों में पहुंची महिलाओं के समूह खास आकर्षण बने। क्लब की फाउंडर कनु मेहता और निदेशक संकुल मेहता ने बताया कि रैली के बाद ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल में महिला स्वास्थ्य पर टॉक शो हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *