सहरसा में जनता दल (यूनाइटेड) की जिला इकाई ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन ‘समृद्धि दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 75 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे। मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दो दशकों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के ‘सबका सम्मान और जीवन आसान’ के विकास मॉडल की सराहना की, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। पूर्व विधायक अरुण कुमार ने कहा कि आज राज्य का अंतिम व्यक्ति भी विश्वास के साथ कहता है कि ‘नीतीश हैं तो निश्चिंत हैं।’ उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य की आवश्यकता बताया। जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने नीतीश कुमार को सुचिता और समृद्धि का प्रणेता बताते हुए कहा कि उनके लोकहित के कार्यों का अन्य राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता आनंदी प्रसाद मेहता, प्रो. हरिनारायण यादव, महेंद्र शर्मा, सोहन झा, भरत राय, डॉ. लुतफुल्लाह, मोहिउद्दीन राईन, शैलेंद्र शेखर, अक्षय झा, रणवीर यादव, बिजेंद्र शर्मा, उपेंद्र सिंह कुशवाहा, कैलाश शाह, विनोद कुमार मंडल, दिलीप शाह, राजेंद्र साह, निशा पांडे, रेनू झा, सीमा गुप्ता, वार्ड पार्षद अनुप्रिया यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सहरसा में जनता दल (यूनाइटेड) की जिला इकाई ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन ‘समृद्धि दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 75 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे। मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दो दशकों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के ‘सबका सम्मान और जीवन आसान’ के विकास मॉडल की सराहना की, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। पूर्व विधायक अरुण कुमार ने कहा कि आज राज्य का अंतिम व्यक्ति भी विश्वास के साथ कहता है कि ‘नीतीश हैं तो निश्चिंत हैं।’ उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य की आवश्यकता बताया। जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने नीतीश कुमार को सुचिता और समृद्धि का प्रणेता बताते हुए कहा कि उनके लोकहित के कार्यों का अन्य राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता आनंदी प्रसाद मेहता, प्रो. हरिनारायण यादव, महेंद्र शर्मा, सोहन झा, भरत राय, डॉ. लुतफुल्लाह, मोहिउद्दीन राईन, शैलेंद्र शेखर, अक्षय झा, रणवीर यादव, बिजेंद्र शर्मा, उपेंद्र सिंह कुशवाहा, कैलाश शाह, विनोद कुमार मंडल, दिलीप शाह, राजेंद्र साह, निशा पांडे, रेनू झा, सीमा गुप्ता, वार्ड पार्षद अनुप्रिया यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


