आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार स्थित मेला मोड़ के पास बेकाबू सवारी गाड़ी में ट्यूशन पढ़ने जा रही दो सहेलियों को रौंद दिया। हादसे में एक युवती की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि जख्मी उसकी सहेली गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद चालक सवारी गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सवारी गाड़ी को जब्त कर थाना ले आए। मृतका गड़हनी थाना क्षेत्र के बरांप गांव निवासी अरुण पंडित की 20 साल की बेटी काजल कुमारी है। वह स्नातक की छात्रा थी। जबकि जख्मी युवती उसी गांव के निवासी कमलेश कुमार गुप्ता की 21 साल की बेटी मधु कुमारी है। स्नातक की छात्रा है और दोनों सहेली थी। जख्मी मधु कुमारी के भाई पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि वह दोनों पैदल अपने गांव से गड़हनी बाजार कंप्यूटर क्लास करने के लिए जा रही थी। उसी दौरान गड़हनी बाजार स्थित मेल मोड़ के समीप अनियंत्रित सवारी गाड़ी ने जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने सूचना पाकर परिजन और स्थानीय थाना वहां पहुंची और स्थानीय थाना के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने देख काजल कुमारी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गड़हनी थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जख्मी उनकी बहन मधु कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक छात्रा अपने एक भाई व एक।बहन में बड़ी थी एवं अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी। उसके परिवार में मां बेबी देवी और एक भाई करण कुमार है। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार स्थित मेला मोड़ के पास बेकाबू सवारी गाड़ी में ट्यूशन पढ़ने जा रही दो सहेलियों को रौंद दिया। हादसे में एक युवती की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि जख्मी उसकी सहेली गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद चालक सवारी गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सवारी गाड़ी को जब्त कर थाना ले आए। मृतका गड़हनी थाना क्षेत्र के बरांप गांव निवासी अरुण पंडित की 20 साल की बेटी काजल कुमारी है। वह स्नातक की छात्रा थी। जबकि जख्मी युवती उसी गांव के निवासी कमलेश कुमार गुप्ता की 21 साल की बेटी मधु कुमारी है। स्नातक की छात्रा है और दोनों सहेली थी। जख्मी मधु कुमारी के भाई पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि वह दोनों पैदल अपने गांव से गड़हनी बाजार कंप्यूटर क्लास करने के लिए जा रही थी। उसी दौरान गड़हनी बाजार स्थित मेल मोड़ के समीप अनियंत्रित सवारी गाड़ी ने जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने सूचना पाकर परिजन और स्थानीय थाना वहां पहुंची और स्थानीय थाना के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने देख काजल कुमारी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गड़हनी थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जख्मी उनकी बहन मधु कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक छात्रा अपने एक भाई व एक।बहन में बड़ी थी एवं अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी। उसके परिवार में मां बेबी देवी और एक भाई करण कुमार है।


