Sainik School Result 2026: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में साहिल और अनुराधा बने टॉपर, देखें टॉपरों की पूरी लिस्ट

Sainik School Result 2026: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में साहिल और अनुराधा बने टॉपर, देखें टॉपरों की पूरी लिस्ट

Sainik School Result 2026: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होते ही कई घरों में खुशियों की लहर दौड़ गई। इस बार कक्षा 9 और कक्षा 6 दोनों ही स्तर पर छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह रही कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के विद्यार्थियों ने पूरे देश में अपनी मेहनत का लोहा मनवाया। कक्षा 9 की परीक्षा में उत्तर प्रदेश के साहिल कुमार सिंह ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। साहिल ने 400 में से 388 अंक लेकर ऑल इंडिया रैंक 1 पर कब्जा जमाया। वहीं कक्षा 6 में महाराष्ट्र की अनुराधा अमोल बुधावंत ने 300 में से 296 अंक हासिल कर देशभर में टॉप किया है।

सैनिक स्कूल कक्षा 6 रिजल्ट टॉपर

अखिल भारतीय रैंक (AIRANK) उम्मीदवार का नाम राज्य (मूल निवास) कुल अंक श्रेणी (कैटेगरी)
1 अनुराधा अमोल बुधावंत (ANURADHA AMOL BUDHAWANT) महाराष्ट्र 296 अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
2 कुंवर राजवीर सिंह (KUNWAR RAJVEER SINGH) मध्य प्रदेश 294 रक्षा कर्मी/पूर्व सैनिक (Defence)
3 हंस राज (HANSH RAJ) बिहार 294 अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
4 प्रशांत (PRASHANT) बिहार 292 सामान्य (General)
5 हार्दिक सैन (HARDIK SAIN) राजस्थान 292 अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
6 आरुष राज (AARUSH RAJ) बिहार 292 अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
7 शिवम कुमार (SHIVAM KUMAR) बिहार 292 अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
8 गौरव राज (GAURAV RAJ) बिहार 292 अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
9 नैन्सी कुमारी (NANCY KUMARI) बिहार 292 अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
10 जान्हवी संपत फाल्के (JANHAVI SAMPAT PHALKE) महाराष्ट्र 292 सामान्य (General)
11 नीरज कुमार (NIRAJ KUMAR) बिहार 292 अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
12 हीरल हीराभाई गलचर (HIRAL HIRABHAI GALCHAR) गुजरात 291 अनुसूचित जनजाति (ST)
13 प्रत्यूष मिश्रा (PRATYUSH MISHRA) बिहार 291 सामान्य (General)
14 देव कुमार (DEV KUMAR) उत्तर प्रदेश 291 अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
15 कार्तिक पाल (KARTIK PAL) उत्तर प्रदेश 291 अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
16 ओवी योगेश पवार (OVIEE YOGESH PAWAR) महाराष्ट्र 290 सामान्य (General)
17 राजवीर चंद्रशेखर जाधव (RAJVEER CHANDRASHEKHAR JADHAV) महाराष्ट्र 290 सामान्य (General)
18 सन्नी कुमार (SUNNY KUMAR) बिहार 290 अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
19 विरूपाक्ष विक्रम सिंह (VIRUPAKSH VIKRAM SINGH) बिहार 290 सामान्य (General)
20 पीयूष राज (PIYUSH RAJ) बिहार 290 सामान्य (General)

सैनिक स्कूल कक्षा 9 रिजल्ट टॉपर

रैंक नाम राज्य (Domicile) कुल अंक (Total Marks) श्रेणी (Category)
1 साहिल कुमार सिंह उत्तर प्रदेश 388 रक्षा कर्मी/भूतपूर्व सैनिक
2 गौरनम हरियाणा 388 सामान्य
3 हरितेज मिश्रा उत्तर प्रदेश 388 सामान्य
4 नक्षत्र बिष्ट उत्तराखंड 386 सामान्य
5 अनुजीता राठौड़ हरियाणा 386 सामान्य
6 योगेश सिंह कार्की उत्तराखंड 384 रक्षा कर्मी/भूतपूर्व सैनिक
7 हर्ष यादव हरियाणा 382 ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची)
8 लवदीप गुप्ता उत्तर प्रदेश 382 ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची)
9 सचिन कुमार बिहार 382 ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची)
10 वैष्णवी शर्मा हरियाणा 382 सामान्य
11 प्रशांत ढिल्लों हरियाणा 382 सामान्य
12 स्वस्तिक बाजपेयी उत्तर प्रदेश 382 सामान्य
13 रामनिवास राजस्थान 382 अनुसूचित जनजाति (ST)
14 कात्यायनी नेगी उत्तराखंड 382 सामान्य
15 अक्षत जैन हरियाणा 380 सामान्य
16 सूर्यांश सिंह बिहार 380 सामान्य
17 सार्थक राज बिहार 380 ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची)
18 आयुष चौहान उत्तराखंड 380 सामान्य
19 वंशिका शर्मा हरियाणा 380 सामान्य
20 उत्कर्ष तिवारी (NTKARSH TIWARI) हरियाणा 378 सामान्य

Sainik School Result 2026: कितने उम्मीदवार शामिल हुए?

National Testing Agency(NTA) ने कक्षा 6 और कक्षा 9 दोनों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। कक्षा 6 की परीक्षा में कुल 1,34,100 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि कक्षा 9 में 43,922 छात्रों ने परीक्षा दी। जारी मेरिट लिस्ट में सभी योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों का डिटेल्स दिया गया है। इसमें नाम, श्रेणी, प्राप्तांक, रैंक, रोल नंबर और राज्य जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।

AISSEE: अब आगे क्या?

रिजल्ट के बाद अब अगला चरण ई-काउंसलिंग का है। जिन छात्रों ने परीक्षा में सफलता पाई है, उन्हें ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए एडमिशन दिया जाएगा। एडमिशन प्रक्रिया AISSEE-2026 की स्कूल-वाइज, जेंडर-वाइज और कैटेगरी-वाइज मेरिट के आधार पर होगी। इसके साथ ही मेडिकल फिटनेस और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा। रैंक के आधार पर छात्रों को देश के 33 प्रमुख सैनिक स्कूलों में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा हाल ही में स्वीकृत 69 नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 19 नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 9 (जो अब 2026-27 सत्र में कक्षा 9 तक संचालित होंगे) में भी दाखिले दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *