मप्र में नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से बस ऑपरेटर्स हड़ताल पर जा रहे है। जिसके चलते सभी बसों के पहिए थमने की तैयारी है। होली के ठीक पहले संभावित हड़ताल से लाखों यात्रियों को परेशानी हो सकती है। नर्मदापुरम बस एसोसिएशन भी इस हड़ताल में शामिल होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शिवहरे ने बताया नई परिवहन नीति का प्रदेशभर में बस ऑपरेटर्स विरोध कर रहे है। उसमें कई प्रकार की खामियां है। ऑपरेटर्स का दावा है कि नई नीति से परमिट शर्ते सख्त होंगी, फीस बढ़ेगी और किराए पर नियंत्रण रहेगा। इस समस्या के निदान के लिए बस संचालकों के द्वारा कई बार उचित प्लेटफॉर्म पर अधिकारियों के समक्ष निवेदन किया, लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकल सका है। इसलिए बस ऑपरेटर्स 2 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे है। हड़ताल से यात्रियों को आगामी दिनों में होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी राज्य शासन की होगी। यह प्रमुख मांगे है


